Breaking NewsInternational

तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा, कोरोना के खि’लाफ जंग में भारत को मिला UAE का समर्थन

कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से लड़ाई लड़ रहे भारत के साथ अब यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) भी खड़ा हो गया है।  भारत को समर्थन देने के लिए UAE के दुबई (Dubai) स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) को तिरंगे के रंगों से प्रज्जवलित किया गया। रविवार रात बुर्ज खलीफा के साथ-साथ ‘आबु धाबी नेशनल ऑयल कंपन’ के मुख्यालय पर भी भारतीय झंडे को दिखाया गया। इसके साथ ही ‘भारत हिम्मत बनाए रखो’ का संदेश भी दिया गया।

बुर्ज खलीफा इमारत के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता प्रकट करते हुए ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा गया, ‘मुसीबत की इस घड़ी में भारत और इसके लोगों को आशा, दुआएं और मदद भेजते हैं। #BurjKhalifa #StayStrongIndia। वहीं, UAE में मौजूद भारतीय दूतावास ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर बुर्ज खलीफा का वीडियो शेयर किया। दूतावास ने लिखा-, ‘भारत कोविड-19 से भीषण जंग लड़ रहा है। इसके दोस्त UAE ने इसके लिए दुआएं भेजी हैं। दुबई में मौजूद बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंगों से प्रज्जवलित कर समर्थन दिखाया गया है।’

सऊदी अरब ने 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भारत को दी

कोरोना के मामलों में वृद्धि के चलते भारत की जरूरतों को देखते हुए सऊदी अरब 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दे रहा है। अदाणी समूह और लिंदे कंपनी के सहयोग से यह ऑक्सीजन भारत के लिए जहाज से रवाना हो चुकी है। ऑक्सीजन की पहली खेप इस समय दम्मम से मुंद्रा के रास्ते में है। रियाद स्थित भारतीय मिशन ने ट्वीट किया, भारत की जरूरतों को देखते हुए 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भेजने में अदाणी समूह और मेसर्स लिंदे के बीच सहयोग से भारतीय दूतावास गौरवान्वित है। सऊद अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय को उनकी इस मदद, समर्थन और सहयोग के लिए हमारा हार्दिक धन्यवाद।

भारत में हर दिन कोरोना के रिकॉर्ड मामले आ रहे हैं सामने

बता दें कि रविवार को भारत में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 3.52 लाख मामले सामने आए। इस दौरान 2,812 लोगों की संक्रमण के चलते मौ”त हुई। अभी तक भारत में कोरोना की चपेट में 1.69 करोड़ लोग आ चुके हैं, जबकि कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1.9 लाख से ज्यादा हो चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.