Breaking NewsDELHI

Breaking: दिल्‍ली में कोरोना बेकाबू, केजरीवाल सरकार ने एक हफ्ते के लिए बढ़ाया लॉकडाउन

नई दिल्‍ली. देश की राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हालात चिंताजनक बने हुए हैं. इस बीच अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal Government) ने एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है. इसी वजह से दिल्ली में लॉकडाउन को अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ाया जा रहा है.

इससे पहले सरकार ने दिल्‍ली में छह दिन के लिए लॉकडाउन लगाया था.

सीएम ने कही ये बात
इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा,’लॉकडाउन के दौरान हमने देखा कि पॉजिटिविटी रेट लगभग 36-37 फीसदी तक पहुंच गया, हमने दिल्ली में इतनी संक्रमण दर आज तक नहीं देखी. पिछले एक-दो दिन से संक्रमण दर थोड़ी कम हुई है और आज 30 फीसदी के नीचे आई है.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.