BIHARBreaking NewsSTATE

कोरोना गाइडलाइंस को लेकर पुलिस-प्रशासन स’ख्त, नियमों के उल्लंघन पर नौ दुकानदारों पर केस दर्ज

कोरोना को लेकर जारी सरकार की गाइडलाइंस का पालन नहीं करने के आरोप में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित नौ दुकानदारों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस और मजिस्ट्रेट की जांच में दुकानदारों द्वारा दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने की बात सामने आयी है। 

कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के बयान पर स्टेशन चौक स्थित चार दुकानदारों पर केस दर्ज किया गया है। मोजाहिदपुर में हुसैनपुर के रहने वाले मो. इस्लाम, हबीबपुर के मो. सोनू, मो. गुड्डू, मो परवेज, तालिम और किशोर के अलावा हुसैनपुर के ही मो. सोनू पर केस दर्ज किया गया है। 

बबरगंज थानाध्यक्ष पवन कुमार के बयान पर बुधवार को दुकानदार आशीष और पवन कुमार पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने अपने बयान पर अलीगंज स्थित कपड़े के दुकानदार पर केस किया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि कपड़े के दुकानदार से जब पूछा कि समय के बाद भी दुकान क्यों खुली है और भीड़ क्यों है तो दुकानदार ने बताया कि रामनवमी की खरीदारी को लेकर भीड़ है। ज्यादातर मामलों में मजिस्ट्रेट के बयान पर केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.