Breaking NewsNational

एक सप्‍ताह में बढ़ा कोरोना का क’हर, 17 लाख से ज्यादा बढ़े सं’क्रमित, 77 फीसद से ज्यादा की वृद्धि

भारत में कोरोना वायरस जल्दी-जल्दी रूप बदल रहा है और ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। संक्रमण के प्रसार में तेजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले सात दिनों में ही 17 लाख से ज्यादा संक्रमित बढ़ गए हैं, जबकि उससे पहले के हफ्ते में 10 लाख से ज्यादा मामले बढ़े थे। नए मामलों में यह वृद्धि 62 फीसद है।

एक हफ्ते में 77 फीसद से ज्यादा की वृद्धि

पिछले एक हफ्ते से रोजाना दो लाख से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा करीब तीन लाख नए केस सामने आए हैं। वल्र्डोमीटर और कोविड-19 इंडिया ओआरजी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले सात दिनों में संक्रमितों की संख्या में 17,37,575 की वृद्धि हुई है। इससे पहले वाले हफ्ते में 10,71,575 मामले बढ़े थे। मौत के मामले में एक हफ्ते में 77 फीसद से ज्यादा की वृद्धि हुई है। पिछले सात दिनों में 10,455 लोगों की मौत हुई है। जबकि, उससे पहले के सात दिनों में 5,905 लोगों की जान गई थी। पिछले सात दिनों में 10 लाख आबादी पर 1,249 लोग संक्रमित हुए और आठ लोगों की मौत भी हुई। 

15 अप्रैल के बाद से रोजाना दो लाख से ज्यादा नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 15 अप्रैल के बाद से रोजाना दो लाख से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। 15 अप्रैल को 2.00 लाख, 16 को 2.17 लाख, 17 को 2.34 लाख, 18 को 2.61 लाख, 19 को 2.73 लाख, 20 को 2.59 लाख और 21 को 2.95 लाख नए मामले मिले हैं। हम देख रहे हैं कि इस दौरान नए मामलों में बढ़ोतरी का रुख बना हुआ है, सिर्फ एक दिन कुछ मामले कम हुए हैं, उसकी वजह रविवार को जांच में दो लाख की कमी रही थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.