महाराष्ट्र के नासिक से बु’री खबर आ रही है। यहां जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया। ऑक्सीजन की सप्लाई करीब 30 मिनट रुकी रही। इसके चलते करीब 11 मरीजों की मौ’त हो गई। महानगरपालिका के आयुक्त कैलाश जाधव ने इन मौतों की पुष्टि की है। अभी 30 से 35 मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ऑक्सीजन टैंक के सप्लाई पाइप में लीक हुआ था। इसे ठीक करने में करीब आधे घंटे लग गए।
अस्पताल में 238 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर
जिस वक्त ऑक्सीजन सप्लाई रोकी गई उस वक्त 171 मरीज ऑक्सीजन पर और 67 मरीज वेंटीलेटर पर थे। ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, टैंक से आने वाले सप्लाई पाइप में लीकेज हुआ था। अभी इसे सुधार दिया गया है। इस लीकेज के दौरान 20 किलो लिक्विड ऑक्सीजन बर्बाद हुई। फिलहाल हॉस्पिटल के साथ जिला प्रशासन ने भी इस लीकेज की जांच शुरू कर दी है।







Leave a Reply