Repoted by Deepak
मुजफ्फरपुर। ज़िले के गायघाट में डीएसपी को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है. यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर की गयी है. बताया जाता है कि डीएसपी प्रशिक्षु हैं. दोनों व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये बतौर थानाध्यक्ष कांड का अनुसंधान करेंगे।लिहाजा व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये बतौर थानाध्यक्ष के पद पर काम करेंगे।
गायघाट में प्रशिक्षु डीएसपी ने संभाला थाने की कमान,
प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार ने बुधवार को गायघाट थाने की कमान संभाल ली। ट्रेनिंग के लिए कुछ दिनों तक डीएसपी गायघाट थानाध्यक्ष के रुप में काम करेंगे। अमित कुमार गायघाट थानाध्यक्ष के पद पर योगदान देने के बाद थाना के हालात बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं। बुधवार को प्रशिक्षु डीएसपी ने थाना में पदस्थापित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई कांडों के बावत जानकारी ली। थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कानून व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ ही अलग अलग क्षेत्रों के लिए रणनीति भी बनाई। ताकि कोई कानून से नहीं खेल सके। प्रशिक्षु डीएसपी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहां कि शरारती तत्वों व अप’राधियों की अब खैर नहीं। पहले ही दिन उन्होंने थाना में पदस्थापित पदाधिकारियों को रात्रि गश्ती बढ़ाने वाहन जांच अभियान चलाने, अवैध कारोबारियों की हर गतिविधियों पर नजर रख उनपर नकेल कसने का दिशा निर्देश दिया। डीएसपी ने कहा कि थाना में आनेवाले हर व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाये। प्रशिक्षु डीएसपी ने पुलिस पब्लिक के बीच खाई को पाटने का निर्देश देते हुए कहा कि आमलोगों को महसूस होना चाहिए कि पुलिस उनकी दोस्त है। डीएसपी ने पदाधिकारियों को सूचना तंत्र मजबूत कर अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने की बात कही। अब तक प्रशिक्षु डीएसपी के कार्यशैली से अवगत लोगों ने उनके गायघाट थानाध्यक्ष के पद पर योगदान देने के बाद थाना क्षेत्र के हालात बदलने का कयास लगाने लगे है। वहीं आपराधिक तत्वों में हड़’कंप की स्थिति है।









Leave a Reply