Breaking NewsNational

आपदा में क्रू’रता! रेमडेसिविर के नाम पर पानी भरकर बेच रहा था नर्स, पुलिस ने द’बोचा

देश में कोरोना के संक्र’मण के बीच रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी भी ज’मकर हो रही है। कर्नाटक में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसके खि’लाफ स्थानीय पुलिस ने का’र्रवाई की है। कर्नाटक पुलिस ने मैसूर में एक नर्स को रेमडेसिवीर इंजेक्शन की शीशी में खारा पानी और एंटीबायोटिक्स मिलाकर बेचने के आ’रोप में गि’रफ्तार कर लिया है। 

कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच इस जीवन रक्षक दवाई की मांग बढ़ गई है। मैसूर पुलिस को रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबजारी की जानकारी मिली। इसके बाद कार्रवाई की है। मैसूर के पुलिस कमिश्नर चंद्रगुप्त ने यह जानकारी दी है।

पुलिस को पता चला कि इस कालाबाजारी रैकेट के का मास्टरमाइंड गिरिश नाम का एक व्यक्ति था, जो कि पेशे से नर्स है। पुलिस कमिश्नर चंद्रगुप्त ने कहा, “विभिन्न कंपनियों की रेमेडिसविर की बोतलों को रिसाइकिल करके एंटीबायोटिक्स और सलाइन से भरा और बाजार में उतारा गया। वह 2020 से ऐसा कर रहा था। हम इस रैकेट के असर का पता लगा रहे हैं और उसने कहां अपने स्टॉक की आपूर्ति की है।”

गिरीश ने खुलासा किया है कि वह अपने साथियों के साथ पिछले साल से ऐसा कर रहा है। उसके साथियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।गिरीश जेएसएस अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स तैनात था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.