बिहार में कोरोना बेकाबू हो चुका है। रोज मौ’तों का आंकड़ा बढ़ रहा है। अस्पतालों में बेड फुल होने के कारण मरीजों को भर्ती नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में बिना मास्क के बाजार में घूम रहे ये लोग संक्रमित हुए तो जान बचाना मुश्किल हो जाएगा। अपने तो जाएंगे ही, दूसरों को भी साथ ले जाएंगे। लापरवाही की ये तस्वीरें भागलपुर और गया की हैं। सोमवार को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में 24 घंटे के अंदर 4 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। गया में भी कोरोना से मौतों का आंकड़ा डराने वाला है, इसके बावजूद लोग न मास्क पहन रहे हैं और ना दो गज की दूरी ही इनके लिए जरूरी है। बिहार में सोमवार को 7487 लोग संक्रमित पाए गए। रविवार को 100604 और सोमवार को 38361 लोगों की हुई जांच, इसके बाद भी तेजी से खतरा बढ़ रहा है।


भागलपुर खलीफाबाग चौक पर लापरवाही की भीड़।
72 हजार से अधिक लोगों से वसूला जा चुका फाइन
बिहार में 19 दिन में मास्क नहीं पहनने वाले 72 हजार से अधिक लोगों से 36 लाख से अधिक फाइन वसूला जा चुका है। इसके बाद भी लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। नियम तोड़ने पर पुलिस भी शामिल है। भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर ड्यूटी कर रही ट्रैफिक पुलिस और रेलवे स्टेशन पर तैनात महिला पुलिस मास्क तो लगाए हुए थे, लेकिन जिस तरह से वे दोनों मास्क लगाए थे, उसे मजाक ही कहेंगे। चौक-चौराहों पर बिना मास्क के कोरोना बम बनकर घूम रहे लोगों की तस्वीरें देखकर कह सकते हैं कि सख्ती के अगर बिहार में पूर्ण लॉकडाउन की नौबत आई तो सीधे-सीधे इसके जिम्मेवार ये लोग ही होंगे।

भागलपुर में सब्जी मंडी में बिना मास्क पहने लोगों की भीड़।
शाम 6 बजे के बाद भी खुली रहती हैं दुकानें
नाईट कर्फ्यू का नियम तोड़ती दूसरी तस्वीरें गया टाउन की हैं। यहां प्रशासन की सख्ती के बावजूद दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। यहां न तो लोग मास्क लगाए नजर आए और ना दो गज की दूरी का पालन करते दिखे। ऐसी ही तस्वीरें लगभग हर चौक-चौराहों पर अब भी दिख रही हैं, जबकि शाम 6 बजे के बाद हर हाल में दुकानों के शटर गिरा देने हैं।

गया में सोमवार को शाम 6 बजे के बाद भी दुकानों पर दिखी बिना मास्क लगाए लोगों की भीड़।



Leave a Reply