Breaking NewsNational

ब्रेकिंग : कोरोना पर टॉप डॉक्‍टर्स संग PM मोदी की बैठक जारी, दवा कंपनियों से भी होगी बात

नई दिल्‍ली. देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) से हालात दिनोंदिन और खराब हो रहे हैं. अस्‍पतालों में मरीजों के लिए जगह नहीं है, दवाएं कम पड़ रही हैं, ऑक्‍सीजन (Oxygen) की भी कमी सामने आ रही है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इन्‍हीं हालात पर चर्चा के लिए सोमवार को देश के टॉप डॉक्‍टर्स और दवा कंपनियों के साथ बैठक कर रहे हैं. शाम को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये शुरू हुई इस बैठक में कोरोना संक्रमण को लेकर कोई प्रभावी रणनीति बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी की बैठक पहले टॉप डॉक्‍टर्स के साथ हो रही है. इसके बाद वह दवा कंपनियों के साथ बैठक करेंगे.

कोरोना के बढ़ते मामलों पर केंद्र सरकार लगातार नजर बनाए हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं पर नजर रख रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.