Breaking NewsDELHI

दिल्‍ली में लॉकडाउन के ऐलान के साथ श’राब खरीदने की मची होड़, लगी लंबी-लंबी लाइन

नई दिल्‍ली. देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है. कोरोना पर काबू के लिए नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू जैसे कदम उठाने वाली अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal Government) ने सोमवार को छह दिन का मिनी लॉकडाउन (Lockdown in Delhi) लागू कर दिया है. यह आज रात दस बजे से लेकर सोमवार यानी 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. वहीं, लॉकडाउन की खबर से शराब के शौकीनों की बेचैनी बढ़ गई और शराब की दुकानों (Liquor Shops) के बाहर भीड़ दिखाई देने लगी है.

बता दें कि लॉकडाउन के ऐलान के बाद आनंद विहार में एक ठेके पर शराब खरीदने बड़ी संख्या में लोग पंहुचे और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियम भूल गए. हालांकि इस दौरा पुलिसकर्मी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने की कोशिश करते हुए देख गए हैं.

यही नहीं, आनंद विहार के अलावा खान मार्केट, गोल मार्केट, खानपुर, तुगलकाबाद, रोहिणी समेत दिल्‍ली में कई जगह शराब की दुकानों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. जबकि इस दौरान अधिकांश जगह सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं. यकीनन इस नजारे ने पहले वाले लॉकडाउन की यादों को ताजा कर दिया है. बता दें कि पहले लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानों पर जमकर भीड़ दिखी थी और सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियमों के पालन के लिए दिल्‍ली पुलिस को कई जगह लाठीचार्ज भी करना पड़ा था. जब पुलिस की कार्रवाई के बाद भी हालात नहीं सुधरे तो दिल्‍ली सरकार ने शराब की दुकानों को बंद करने का ऐलान कर दिया था. हालांकि कुछ समय बाद शराब की कीमतों के इजाफे के अलावा कई सारी पाबंदियां के साथ दुकानों को खोला गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.