Breaking NewsMAHARASHTRA

ट्रेन की पटरियों के बीच दौड़ते हुए आया स्विचमैन और बचा ली बच्‍चे की जान

मुंबई. जाको राखे साइयां मार सके ना कोई…ये मुहावरा तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो (Video) दिखाने जा रहे हैं, जिससे देखकर आपको इस मुहावरे पर एक बार फिर यकीन होने लगेगा. दरअसल ये मामला महाराष्‍ट्र (Maharashtra) के मुंबई डिवीजन (Mumbai Division) का है. महाराष्‍ट्र के वांगनी स्‍टेशन के प्‍लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक बच्‍चा अपने पिता के साथ खड़ा था. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और बच्‍चा प्‍लेटफॉर्म से पटरी पर गिर पड़ा. इसी दौरान दूसरी तरह ट्रेन आती दिखाई दी. पिता जब तक कुछ करता तब तक वहां पर एक स्विचमैन दौड़ते हुए आया और बच्‍चे को बचा लिया. बच्‍चे को बचाने का वीडियो एएनआई ने शेयर किया है.

जानकारी के मुताबिक महाराष्‍ट्र के वांगनी स्‍टेशन के प्‍लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक बच्‍चा अपने पिता के साथ खड़ा था. इसी दौरान जब दूसरी तरह से ट्रेन आई तो बच्‍चे का संतुलन बिगड़ गया और बच्‍चा पटरी पर गिर पड़ा. बच्‍चे को पटरी पर गिरा देख और दूसरी ओर से ट्रेन आती देख पिता को कुछ समझ में नहीं आ रहा था.

इसी दौरान महाराष्ट्र के मुंबई डिवीजन में स्विचमैन मयूर शेल्खे वहां फरिश्‍ते की तरह दौड़ते हुए पहुंचे और बच्‍चे को पटरी से उठा लिया. इस वीडियो को एनआई ने ट्विटर पर शेयर किया है. ये वीडियो 10:49 पर एएनआई में शेयर किया गया था. इस वीडियो को अब तक 8 हजार लाइक मिल चुके हैं और 2 हजार से ज्‍यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है.

बच्चे की जान बचाने वाले पॉइंट्समैन मयूर शेलखे ने बताया कि शनिवार को जब वह ड्यूटी पर थे तभी सीएसटी की तरफ जाने वाली उद्यान एक्सप्रेस आ रही थी. उस टाइम एक ब्लाइंड लेडी अपने बच्चे के साथ प्लेटफॉर्म पर जा रही थी. मैंने देखा कि 6 साल का बच्चा पटरी पर गिर गया और सामने से ट्रेन आ रही है. मैंने सोचा कि बच्चे की जान बचाना बहुत जरूरी है, इसलिए मैं तुरंत भाग कर गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.