Breaking NewsInternational

जानिए क्यों चीन अपने नागरिकों को दे रहा है मुफ्त अंडे

कोरोना वायरस चीन (China) से ही पुरी दुनिया में फैला था. इसके बाद से जहां पूरी दुनिया इससे पैदा होने वाली महामारी कोविड-19 (Covid-19) को काबू करने की कोशिश कर रही है. लेकिन चीन ने इस बीमारी पर सबसे पहले काबू पा लिया है. वहीं यूरोप, अमेरिका और भारत समेत दुनिया के बाकी देश सार्सकोव-2 के नए-नए स्ट्रेन के संक्रमण से जूझ रहे हैं. अब चीन में एक और समस्या खड़ी हो गई है. वहां के लोग कोविड-19 वैक्सीन (Covid Vaccine) लगवाने से कतरा रहे हैं. ऐसे में चीन सरकार उन्हें कई लुभावने ऑफर दे रही है जिसमें मुफ्त अंडे देने का प्रस्ताव भी शामिल है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: shutterstock)

 चीन (China) में टीकाकरण अभियान (Vaccination) में तेजी लाने क�

चीन (China) में टीकाकरण अभियान (Vaccination) में तेजी लाने के लिए वहां की सरकार ने कई तरह के प्रोत्साहन देने का फैसला किया है. इसमें मुफ्त अंडे (Free Eggs), स्टोर कूपन और राशन के सामान पर डिस्काउंट जैसी योजनाएं शामिल है. धीमी शुरुआत के बाद चीन अपने नागरिकों को अब एक दिन में लाखों टीके लगा रहा है. केवल 26 मार्च को ही चीन में 61 लाख लोगों को टीके लगाए गए थे. (प्रतीकात्मक तस्वीर: shutterstock)

 चीन की टीकाकरण को लेकर 7 न्यूज की रिपोर्ट के मुत�

चीन की टीकाकरण को लेकर 7 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक शीर्ष सरकारी डॉक्टर जोंग नानशान का कहना है कि चीन (China) में जून तक 56 करोड़ लोगों को वैक्सीन (Corona Vaccine) लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है. इस लक्ष्य को हासिल करने में सरकारी तंत्र का प्रयास तो चुनौती है ही , इसके साथ हो लोगों को वैक्सीन के लिए मनाना भी है जो अभी संक्रमण (Corona Infection) से खुद को सुरक्षित मान रहे हैं. अभी तक शंघाई और बीजींग जैसे शहरो में चीन सरकार ने लोगों के वैक्सीन लगवाने के लिए इन योजनाओं का प्रचार किया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: shutterstock)

 चीन (China) में इन प्रोत्साहन योजनाओं के तहत शॉपिंग

चीन (China) में इन प्रोत्साहन योजनाओं के तहत शॉपिंग माल ने स्टोर्स के लिए प्वाइंट्स या कूपन ऑफर किए हैं. वहीं बीजिंग के एक मंदिर ने हर उस व्यक्ति को मुफ्त प्रवेश की पेशकश की है अगर वह वैक्सीनेशन (Vaccination) का प्रमाण देता है. शंघाई शहर के प्रशासन ने बसों में अभियान चलाकर कुछ मोबाइल वैक्सीनेशन (Mobile Vaccination) प्वाइंट्स स्थापित किए हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर: shutterstock)

 इसके अलावा चीन (China) में कई जगह मुफ्त अंडों (Free Eggs) की

इसके अलावा चीन (China) में कई जगह मुफ्त अंडों (Free Eggs) की भी पेशकश है. एक विज्ञापन में कहा गया है, “अच्छी खबर, आज से 60 साल और उससे ऊपर की उम्र के जिन लोगों ने वैक्सीन (Vaccine) का अपना पहला डोज लगवा लिया है, वे 5 जिन यान ढाई किलो के अंडे हासिल करने के योग्य हैं. बीजिंग के हेल्थ सेंटर के इस पोस्टर में कहा गया है कि प्रथम आएं प्रथम पाएं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.