BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार : पेड़ से गि’रकर JDU नेता की मौ’त, बेल तो’ड़ने के लिए चढ़े थे

GAYA : बिहार के गया जिले में जदयू नेता के साथ एक द’र्दनाक घट’ना हुई. इस घट’ना में उनकी जान चली गई. दरअसल वह बेल तो’ड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे. इस दौरान पांव फिसलकर नीचे गिरने के कारण उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद घर में शो’क की लहर दौड़ गई है. घरवालों का रो-रोकर बु’रा हाल हो गया है. 

घटना बिहार के गया जिले की है, जहां इमामगंज के प्रखंड के बारा गांव में जनता दल यूनाटेड के एक नेता की मौत हो गई. बताया जाता है कि जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डॉ. अरविंद प्रसाद के घर के पास बेल का पेड़ है. वह बेल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे. लेकिन यह बेल उनके लिए जानलेवा बन गया. पेड़ से नीचे गिरने के बाद उनकी मौत हो गई. 









जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष बृजनंदन प्रसाद ने बताया कि अपने घर के पास पेड़ पर चढ़कर बेल तोड़ रहे थे. इसी क्रम में उनका संतुलन बि’गड़ गया और पांव फिसलने के कारण वे नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई. इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई है. परिवार में कोहराम मच गया है. 

उधर डॉ. अरविंद प्रसाद की मौ’त की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई. शो’क संवेदना व्‍यक्‍त करने के लिए लोगाें का तांता लगा रहा.

Input : FirstBihar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.