Breaking News

खुशखबरी: फटाफट तैयार कर लें रिज्यूमे… कोरोना संकट के बीच ये कंपनियां देंगी 1 लाख लोगों को Job

नई दिल्ली. कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus pandemic) के बीच भारत के आईटी प्रोफेशनल्स (IT Professionals) के लिए अच्छी खबर है. देश की चार दिग्गज आईटी कंपनियां TCS, Infosys, Wipro और HCL Tech बड़े पैमाने पर नौकरी देने का बड़ा कदम उठा रही हैं. ये चार कंपनियां कुल मिलाकर इस साल देश के करीब 1 लाख फ्रेशर्स को नौकरियां ऑफर करेंगी.

45 प्रतिशत ज्यादा नौकरियां

भारत की टॉप की आईटी कंपनियों TCS, Infosys और Wipro ने अनेकों कंपनियों द्वारा उनके संचालन को डिजिटाइज किये जाने के कारण बढ़ी हुई सॉफ्टवेयर सर्विस की मांग को पूरा करने के लिए पिछले साल की तुलना में FY21 में 45 प्रतिशत ज्यादा नौकरियां दी हैं.

वेतन बढ़ोत्तरी और बोनस भी

आईटी प्रोफेशनल्स को नौकरी देने का ये सिलसिला वेतन बढ़ोत्तरी और बोनस के साथ जारी रहेगा. इस साल आईटी सेक्टर में बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए TCS, Infosys, Wipro और HCL Tech इस साल कुल मिलाकर करीब 1 लाख नये लोगों को अपनी कंपनियों में नौकरी देंगे.

TCS में 40 हजार नई भर्तियां
दुनिया सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक TCS ने कहा है कि कंपनी द्वारा FY 22 में 40 हजार नये लोगों को नौकरियां दी जायेंगी और इसके साथ ही कंपनियों की कुल कर्मचारियों की संख्या 5 लाख से ज्यादा हो जायेगी. वहीं, इंफोसिस द्वारा इस वित्तीय वर्ष में 26 हजार नये लोगों को नौकरियां दी जायेगी जबकि एचसीएल टेक द्वारा इस साल 12 हजार लोगों को हायर किया जायेगा.

विप्रो में भी नई नौकरियां
हालांकि, विप्रो द्वारा यह नहीं बताया गया है कंपनी इस साल कितने लोगों को नई नौकरियां देगी लेकिन कंपनी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (Chief Human Resources Officer) सौरभ गिल ने कहा कि कंपनी द्वारा पिछले साल की तुलना में वित्त वर्ष 2022 के दौरान ज्यादा लोगों को नौकरियां दी जायेंगी. बता दें कि पिछले साल यानी वित्त वर्ष 2021 में कंपनी ने 9 हजार नये लोगों को नौकरियां दी थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.