आज राष्ट्रीय आजाद भारत की टीम ने मुज़फ्फरपुर, सदर अस्पताल के कोरोना जाँच केंद्र का जायजा लिया। वहाँ की स्थिति बहुत ही जड़ जड़ है और वहां बे हिसाब भीड़ भी देखा गया। ना कोई नियम ना कोई तरीका पाया गया।
सबसे विचित्र बात ये है कि जिस खिड़की पे निबंध केंद्र लिखा हुआ है वहाँ से रिपोर्ट मिल रहा है और जिस खिड़की पे रिपोर्ट वितरण केंद्र लिखा हुआ है वहाँ पे पंजीकरण किया जा रहा है।
लाइन लगाने की लिए जिस बास को बांधा गया था वो कब का टूट के चूर चूर हो चुका है । इसका किसी को भी खबर लेने की जरूरत नही महसूस हो रही है।
जैसा स्थिति देखा जा रहा है भीड़ का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना का जाँच नही कोरोना बीमारी को आमंत्रित करने आये हुए है।अस्पताल प्रशासन पूरी तरह विफल नजर आ रही है। इसको सुधारा नही गया तो स्थिति बद से बद्तर हो जाएगी।












Leave a Reply