Breaking NewsUTTAR PRADESH

Taj पर भी Corona का साया, अब 15 मई तक के लिए दीदार बंद

आगरा. कोरोना के बढ़ते संक्रमण का साया अब ताजमहल पर भी दिखेगा. कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए अब पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने फैसला किया है कि ताजमहल, सिकंदरा, आगरा फोर्ट और अन्य स्मारकों को आगामी 15 मई तक पर्यटकों के लिए बंद किया जाएगा. गौरतलब है कि आगरा सहित देश के अन्य हिस्सों में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई जगह पर नाइट कर्फ्यू और कुछ दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन भी लगाया गया है.

ताजनगरी आगरा में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों से जिले से लेकर शासन में बैठे आला अफसरों में हड़कम्प मचा दिया है. आगरा में लगातार मिल रहे संक्रमित मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार से यहां पर भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया है. वहीं किसी भी आयोजन के लिए खुले स्‍थान पर 100 तो बंद स्‍थान पर 50 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे. नाइट कर्फ्यू 20 अप्रैल तक लागू रहेगा.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 22,439 नए संक्रमित मरीज मिले हैं. इसी के साथ प्रदेश में 1,29,848 एक्टिव मामले हो गए हैं. स्वास्‍थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहन प्रसाद ने बताया कि संक्रमण से अब तक 9480 लोगों की मौ’त हुई है. वहीं पिछले एक दिन में 2,06,517 सैंपलों की जांच की गई है, दूसरी तफ 4222 लोग ऐसे भी थे जो स्वस्‍थ्य होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं.

वहीं एक दिन पहले सूबे में 20,510 कोरोना संक्रमित मामले मिले थे. वहीं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए महामारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कई बड़े और अहम फैसले लिए. उन 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू में बदलाव किया है, जहां प्रतिदिन 2000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. इन जिलों में अब रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.