BIHARBreaking NewsSTATE

कोरोना का क’हर: श’व ज’लाने के लिए लोगों करना पड़ रहा है घंटो इंतजार, लाइन में खड़े रहने को मजबूर परिजन

कोरोना से संक्र’मित श’वों को विद्युत शवदाह गृह में ही जलाना है। इसके लिए बांस घाट, गुलबी घाट और खजेकला घाट के विद्युत शवदाह गृह को दुरुस्त किया जा रहा हैं। अभी तक सिर्फ बांस घाट में सं’क्रमित श’वों को ज’लाया जा रहा था। जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। लकड़ी पर सं’क्रमित शव को नहीं जलाना हैं। वहीं गरीब परिवार के ऐसे मृ’तक जो सं’क्रमित नहीं हैं उनके श’वों को भी विद्युत श’वदाह गृह में ही जलाना पड़ रहा है। इससे लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

बुधवार को बांस घाट पर एक ही विद्युत मशीन से संक्रमित श’वों को जला’या गया। शाम सात बजे तक यहां 10 कोरोना की ‘डे’ड बॉडी को जलाया गया। प्रत्येक डेड बॉडी को जलाने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग रहा है। दूसरी मशीन को देर रात ठीक करने का नगर निगम ने दावा किया है। वहीं गुलबी घाट के विद्युत शवदाह गृह में भी संक्रमित शव को जलाने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू कर दी गई। 

गुलाबी घाट पर पहले दिन शाम पांच बजे तक आठ शवों को जलाया गया। अभी तक पूरा लोड बांस घाट पर ही था। बांस घाट पर 12 अप्रैल को 24 शव और 13 अप्रैल को 32 शव को जलाया गया। डेड बॉडी की लंबी कतार को देखते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन ने 14 अप्रैल को गुलबी घाट की एक बंद पड़ी मशीन को चालू कर दिया है। 

वहीं बांस घाट पर बंद पड़ी एक मशीन को देर शाम शुरू करने की बात कही गई है। गुरुवार से नगर निगम क्षेत्र में संक्रमित मरीजों के लिए चार विद्युत शवदाह गृह उपलब्ध हो जाएंगे। वहीं खजेकलां घाट की मशीन खराब पड़ी है। इसे गुरुवार तक बनाने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.