BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

ब्रेकिंग : मुजफ्फरपुर में 340 मिले नए संक्रमित, एक की मौ’त

मुजफ्फरपुर : जिले में बुधवार को सर्वाधिक 340 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं इलाज के दौरान एक की मौ’त हो गई। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 4993 संदिग्धों की जांच कराई गई। एसकेएमसीएच में सकरा के दुबहा राजेपुर की 55 वर्षीया संक्रमित मरीज की मौत सुबह 7:20 बजे इलाज के दौरान हो गई। उन्हें मंगलवार को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 1731 कोरोना के सक्रिय मामले पाए गए हैं। वहीं 36 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज हो गया।

एसकेएमसीएच में एक सीनियर चिकित्सक पॉजिटिव

एसकेएमसीएच में एक सीनियर चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनके कार्यालय के कई कर्मियों अस्वस्थ हैं। वह एक दिन पहले कई अधिकारियों व कर्मियों के साथ स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे। इससे एसकेएमसीएच में हड़’कंप मचा है। सिविल सर्जन डॉ.एसके चौधरी ने कहा कि संक्रमित के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जाएगी। पॉजिटिव मिलने पर होम क्वारंटाइन किया जाएगा।

सरैया में विधायक के टीकाकरण के वायरल वीडियो पर प्रभारी से सिविल सर्जन ने मांगी रिपोर्ट

सरैया में एक विधायक के कोरोना टीकाकरण के वीडियो वायरल होने के मामले में सिविल सर्जन डॉ.एसके चौधरी ने जांच शुरू की है। सीएस ने कहा कि सरैया पीएचसी प्रभारी से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट का इंतजार है। इसके साथ ही मुख्यालय से सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. शिवशंकर और डॉ. चंद्रशेखर सिंह को टीम में शामिल किया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि जो फोटो वायरल हुआ है वह कितना सच है, इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन हुआ या नहीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.