BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में कोरोना से 43 लोगों की मौ’त, पटना में 16 मरीजों की गई जा’न

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर बिहार में नया रिकॉर्ड बना रही है। पिछले 24 घंटे के अंदर सूबे में 43 कोरोना मरीजों की मौ’त हुई है। इनमें पटना के 16 लोग भी शामिल है। नालंदा और जहानाबाद में तीन-तीन लोगों की मौ’त हुई है अन्य जिलों में 27 मरीजों ने द’म तो’ड़ा है। 

हालांकि स्वास्थ्य विभाग में 14 लोगों की मौ’त की पुष्टि की है। पटना में जिन 16 लोगों की मौत हुई है उनमें चार का इलाज एम्स में चल रहा था। 7 मरीजों की मौ’त पीएमसीएच में हुई है जबकि चार की मौत एनएमसीएच और एक की दानापुर रेलवे अस्पताल में मौ’त हुई है। पटना एम्स में आईएएस अधिकारी विजय रंजन के साथ-साथ हृदय ‘रो’ग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रशांत सिन्हा के पिता कृष्णचंद्र सिन्हा की भी मौ’त हुई है। वैशाली के डीआईओ डॉ ललन राय की भी मौ’त हुई है। एकेयू के प्रभारी वीसी के भाई की भी मौ’त हो गई है। 

इसके अलावा सारण में दो कोरोना मरीजों की मौ’त हुई है। वैशाली में भी 2 मरीजों की जान गई है। नालंदा और जहानाबाद में तीन-तीन मरीजों की मौ’त हुई है। भोजपुर में दो, नवादा में दो, सिवान बेगूसराय और औरंगाबाद में एक-एक मरीज की जान चली गई है। मायागंज अस्पताल भागलपुर में 7 मरीजों की ‘मौ’त हुई है। इनमें चार भागलपुर के और दो जमुई के रहने वाले हैं। एक मरीज गोड्डा का रहने वाला था। कटिहार में एक कोरोना मरीज की मौ’त हुई है। मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में दो और मधुबनी में एक युवक ने दम तो’ड़ा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.