BIHARBreaking NewsSTATE

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने किया ट्वीट, कहा- पापा की सलामती के लिए रखूंगी रोजे

पटना
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य रमजान के महीने में रोजा रखेंगी ताकि उनके पापा (लालू यादव) की हालत में सुधार हो और उनको न्याय मिले। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दिया। हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें चैत्र नवरात्र की शुभकामना है।

लालू यादव के लिए रोजा रखेंगी रोहिणी आचार्य
रोहिणी आचार्य के एक ट्वीट ने बिहार की राजनीति को गरमा दिया है। रोहिणी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘कल से रमजान का पाक महीना शुरू हो रहा है। इस साल हमने भी फैसला किया है कि पूरे महीने अपने पापा के सेहतयाबी और सलामती के लिए रोजे रखूंगी। पापा की हालत में सुधार हो और जल्दी न्याय मिल सके इसकी भी दुआ करूंगी। साथ ही मुल्क में अमन चैन हो इसलिए ईश्वर/अल्लाह से कामना करूंगी।’
्रैल को लालू की जमानत पर सुनवाई
दरअसल चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा है। लालू यादव को चारा घोटाला मामले में जमानत के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। इस मामले में उनकी जमानत याचिका पर अब सुनवाई 16 अप्रैल को होगी।

रोहिणी आचार्य कौन हैं?
रोहिणी आचार्य मीसा भारती से छोटी हैं। लालू-राबड़ी की दूसरी संतान हैं। 2002 में रोहिणी की शादी अमेरिका में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर समरेश सिंह से हुई थी। रोहिणी और समरेश सिंह फिलहाल सिंगापुर में सेटल हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.