Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

सुशांत सिंह राजपूत से पहले आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं रिया चक्रवर्ती, SSR की दोस्त का खुलासा!

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)  की दोस्त स्मिता पारिख (Smita Parikh)  सुशांत की मौत के बाद से ही रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रही हैं. अब स्मिता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक बार फिर रिया को लेकर ऐसी बातें लिखी हैं जो उनके रहस्यमयी अतीत की ओर इशारा कर रही है. स्मिता ने दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत से पहले आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं.

स्मिता पारिख ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा ‘सुशांत से मिलने के पहले रिया आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं. जब उन्होंने रिया को छोड़ा तो वह कैसे संभली, उस आत्मा की मदद से जो उसके साथ रहती थी. एक औरत कितनी गिरी हुई हो सकती है. तुमने खुद ये कहानी कितनों को सुनाई है ताई. क्या एक खतरनाक इंसान खुलेआम घूम रहा है. रिया को सुशांत की लाइफ में भेजा गया था.’ स्मिता की इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए उस आत्मा के बारे में पूछा, जिसके बारे में वो बात कर रही थीं. इस पर स्मिता ने रिप्लाई दिया कि ‘वह अक्सर कहती थी कि उसके बचपन का दोस्त 17 साल की उम्र में चल बसा था और अब वह उसके साथ है. कितने दुख की बात है’.
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद हुई जांच में रिया की कॉल डिटेल्स में आदित्य रॉय कपूर का नाम भी सामने आया था. मिली जानकारी के मुताबिक, रिया और आदित्य को साल 2012 से लेकर 2014 के बीच कई बार साथ में भी स्पॉट किया गया था, लेकिन इनके बीच अफेयर होने के इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है. सुशांत की मौत के करीब 9 महीने बाद रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर वापसी की है. हाल ही में उन्होंने रबीन्द्रनाथ टैगोर की किताब गीतांजलि पढ़ते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.