Repoted by Deepak
मुजफ्फरपुर। महामारी को हराने के लिए शुरू किए गए टीकाकरण में अधिक से अधिक सहयोग देकर कोरोना के संक्रमण से बचा जा सकता है। जिले में 27 हजार से अधिक लोग कोरोना वैक्सीन का टीका लगवा चुके हैं, तो आप भी अब पीछे न रहें। तुरंत ही अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाएं। सरकारी अस्पतालों में जहां कोरोना वैक्सीन बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है, वहीं निजी अस्पतालों में मात्र 250 रुपये में वैक्सीन लगवाई जा सकती है। जिले में कोरोना वैक्सीन का दायरा बढ़ाते हुए अब हर 45 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति लगवा सकता है, और कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए जिले में 200 सेंटर बना दिए गए हैं, जिसका लोगों को भरपूर फायदा उठाते हुए खुद को तथा अन्य लोगों को कोरोना से बचाने के लिए जल्द से जल्द से कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए।
वहीं टीका उत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन गायघाट के शिवदाहा, केवटसा, हंसना, बरूआरी, बलौर निधि, बेनीबाद, रमौली, बोआरी डीह, जमालपुर कोदई पंचायत के गांव में स्वास्थ विभाग की टीम ने पहुंचकर 560 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई ।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए हर 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए। नहीं है कोई साइड इफेक्ट
कुछ बुजुर्गों ने कहा कि कुछ दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन लगवाई। किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। वे पूरी तरह से तंदरुस्त हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना से बचाव के लिए जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं। कोरोना वैक्सीन बेहद कारगर है और कोरोना की बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। कोरोना महामारी से बचाव के लिए हर व्यक्ति के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाना जरूरी किया जाना चाहिए। मैं हूं स्वस्थ, आप भी लगवाएं वैक्सीन
लोगो ने अपील की कि वे पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज भी अवश्य लगवाएं, किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। लोगों को कोरोना के साइज इफेक्ट के भ्रम से निकलना चाहिए।
वैक्सीन का पूरा प्रबंध
सीएचसी गायघाट प्रभारी पीएसपी गुप्ता ने कहा कि गायघाट में सबसे पहले उन्होंने वैक्सीन लगवाई थी और वह पूरी तरह से तंदरुस्त रहें। लोगों की सेवा के लिए वह हर वक्त मौजूद हैं। अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन का भरपूर स्टाक मौजूद है। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए तुरंत वैक्सीन लगवानी चाहिए।







Leave a Reply