BIHARBreaking NewsSTATE

पुलिस लॉकअप में बंद श’राबी निकला कोरोना पॉजिटिव, थाने में मचा ह’ड़कंप

KAIMUR : देश-प्रदेश में कोरोना महामा’री का असर काफी देखने को मिल रहा है. हजारों की संख्या में लोग पॉजिटिव मिल रहे है. इस वक़्त एक ताजा खबर कैमूर जिले से सामने आ रही है, जहां पुलिस पुलिस लॉकअप में बंद एक शराबी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. हाजत में बंद शख्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद थाने में हड़’कंप मच गया है. 

मामला बिहार के कैमूर जिले का है, जहां मोहनिया थाना में उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब हालत में बंद एक शराबी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई. बताया जा रहा है कि मोहनिया पुलिस एक शराबी को गिरफ्तार कर थाना लाई थी. उसे जेल भेजने से पहले जब उसका मेडिकल चेकअप अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में कराया गया तो वह कोरोना पॉजिटिव निकल गया. जिसके बाद काफी देर तक अ’फरा तफ’री का माहौल बना रहा. 

गिर’फ्तार शरा’बी को भभुआ के आइसोलेशन सेंटर में डाल दिया गया और उसके साथ रहे सभी पुलिसकर्मी का कोरोना जांच कराया गया लेकिन संयोग अच्छा था कि सभी पुलिसकर्मी की जांच रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आया. उसके बाद पूरे थाने परिसर और जिस गाड़ी से श’राबी को गि’रफ्तार कर लाया गया था सभी को सैनिटाइज कराया गया. 

मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया एक व्यक्ति के शराब पीकर हंगामा करने की सूचना मिली थी. मोहनिया पुलिस उसको गिरफ्तार कर थाना लाई. जब उसका अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में मेडिकल चेकअप कराया गया तो वह कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया. जिसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया और साथ रहे सभी पुलिस का कोरोना जांच कराया गया. सब की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. पूरे थाने परिसर को सेनेटाइज  कराया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.