BIHARBreaking NewsPATNASTATE

पटना : श्राद्ध कार्यक्रम में फू’टा कोरोना ब’म, 25 में से 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, अधिकारियों के उड़े होश

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्र’मण बड़ी तेजी से फ़ैल रहा है. राजधानी पटना में कोरोना सं’क्रमण बेकाबू हो गया है. पटना के कंकड़बाग इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबके होश उड़ा दिए. दरअसल एक श्राद्ध श्राद्ध कार्यक्रम में कोरोना बम फूटा है. श्राद्ध में शामिल होने आये 25 में से 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके कारण उस मोहल्ले में ह’ड़कंप मचा गया है. 

मामला राजधानी पटना के कंकड़बाग है, जहां एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए 25 लोगों में से 20 कोरोना संक्रमित हो गए हैं. यह घट’ना सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के भी होश उड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है. मोहल्ले के लोगों में भी हड़’कंप की स्थिति है. आसपास के लोग काफी डर गए हैं. जो लोग इनके संपर्क में आये, उन्हें भी कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी गई है.

रविवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़े जारी कर दिए गए हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में राज्य में 3,756 कोरोना के नए केस सामने आए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 1382 नए मामले राजधानी पटना में मिले हैं. इसी के साथ पटना में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 60 हजार के पार हो गई है. लोगों से सावधानी रहने की अपील की जा रही है. बेवजह घर से बाहर निकलने से लोगों को मना किया जा रहा है. 

आपको बता दें कि पटना जिले में 3 हजार से अधिक लोग होम आइसोलेशन में हैं. इनमें कुछ ऐसे लोग भी हैं जो मरीजों के संपर्क में थे और जिनकी जांच रिपोर्ट गई है. अधिकारियों का कहना है कि ऐसे संदिग्ध लोगों को भी किसी के संपर्क में नहीं आने को कहा गया है, जब तक कि उनकी रिपोर्ट नहीं आ जाए. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.