Breaking NewsENTERTAINMENT/FILMInternational

5 साल की बच्‍ची ने बनाया रिकॉर्ड, 105 मिनट में बिना रुके पढ़ डालीं 36 किताबें

नई दिल्‍ली. दुनिया भर में कई ऐसी प्रतिभाएं हैं, जिनके बारे में जानकर हर कोई चौंक जाता है. अगर इनकी उम्र कम हो तो ऐसा होना लाजिमी है. कई ऐसे बच्‍चे होते हैं, जो कम उम्र में ही डांस, गायन, खेलकूद, पढ़ाई या किसी अन्‍य एक्टिविटी में पारंगत होते हैं. ऐसी ही एक बच्‍ची है कियारा कौर (Kiara Kaur). वह पांच साल की है, लेकिन उसके नाम दो विश्‍व रिकॉर्ड (World Records) हैं.

दरअसल कियारा कौर भारतीय अमेरिकी है. वह संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) में रहती हैं. उसके पास प्रतिभा है कि वह 105 घंटे में लगातार 36 किताबें पढ़ लेती है. उसके नाम लंदन के वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स दर्ज है.

लंदन के वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने कियारा कौर को ‘वंडर चाइल्ड’ नाम दिया है. उसने 13 फरवरी को एक के बाद एक लगातार 105 मिनट तक 36 किताबें पढ़ने का रिकॉर्ड दर्ज कराया था. तब उसकी उम्र 4 साल थी. वहीं एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने कहा है कि वह लगातार सबसे अधिक किताबें पढ़ने वाली बच्‍ची है.

कियारा को शुरू से ही किताबें पढ़ने का शौक रहा है. जब वह अबू धाबी में नर्सरी क्‍लास में थी. तब उसके एक शिक्षक ने उसकी इस प्रतिभा को पहचाना था. इसके बाद लॉकडाउन लग गया स्‍कूल बंद हो गया. कियारा के मां-बाप का कहना है कि उसे किताबें पढ़ना पसंद है. वह पिछले एक साल में करीब 200 किताबें पढ़ चुकी है. कियारा के मां-बाप चेन्‍नई के रहने वाले हैं. कियारा का जन्‍म अमेरिका में हुआ था. वह डॉक्‍टर बनना चाहती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.