BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर; सूचना व जनसंपर्क मंत्री संजय झा ने सुनी हमारी आवाज, मीडिया फोर बार्डर हार्मोनी के प्रतिनिधि मंडल ने सौपा मांग पत्र

Repoted by Deepak

मुजफ्फरपुर : पत्रकारों के संगठन मीडिया फार बार्डर हारर्मोनी परिवार की ओर से औराई, बोचहां, कांटी व गायघाट मैठी टोल प्लाज पर आयोजित हमारी आवाज में उठे पत्रकारों के हक की आवाज बिहार सरकार के सूचना व जनसंपर्क मंत्री संजय झा तक पहुंची।मुजफ्फरपुर यात्रा पर पहुंचे माननीय मंत्री संजय कुमार झा से वरीय पत्रकार अमरेन्द्र तिवारी के साथ एक शिष्टमंडल मिलकर उनसे मिलकर हमारी आवाज के मांग पत्र को दिया। माननीय मंत्री ने मीडिया फार बार्डर हार्मोनी की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह मांग पर सकारात्मक पहल करेंगे। हमारी सुनने व उसपर सकारात्मक पहल के लिए माननीय मंत्री जी को बहुत-बहुत बधाई। इस मौके पर पत्रकार वरूण कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। इसके साथ जदयू के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो.जमाल, जदयू नेता शैलेश कुमार शैलू, सौरभ कुमार साहेब, अजय चौधरी, सुनील पाण्डेय, इरशाद अहमद, भाजपा के वरीय नेता केशव चौबे, संजीव झा सहित जदयू के दर्जनों नेता ने मागों का समर्थन करते हुए माननीय मंत्री से पत्रकारों के हित में पहल करने का आग्रह किया।
हमारी आवाज कार्यकम में इनकी रही है भागीदारी
औराई, बोचहां, कांटी व गायघाट मैठी टोल प्लाज पर दिसम्बर 2020 से लेकर मार्च 2021 के बीच आयोजित हमारी आवाज कार्यक्रम में माननीय भूमि सुधार राजस्व मंत्री रामसूरत राय, मीडिया फार बार्डर हार्मोनी के संरक्षक माननीय सांसद अजय निषाद, माननीय विधायक निरंजन राय, माननीय विधायक इसराइल मंसूरी, जििला परिषद अध्यक्ष इंदिरा देवी, जदयू प्रदेश सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो.शब्बीर अहमद, कांटी प्रखंड जदयू के पूर्व अध्यक्ष सौरभ कुमार साहेब मुख्य रूप से शामिल हुए है।
हमारी आवाज का यह थिम
मीडिया फार बार्डर हार्मोनी की ओर से विधानसभा स्तर पर हमारी आवाज कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें वहां के स्थानीय सांसद, विधायक, पंचायत के जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक, समाजिक संगठन के प्रतिनिधि व स्थानी स्तर के सभी प्रशासनिक अधिकारी व जिले भर के विभिन्न प्रिंट, इलेक्ट्रानिक व इंटनेट मीडिया से जुडे पत्रकार शामिल होते है। इस मौके पर पत्रकारिता के बदलते आयाम, ग्रामीण पत्रकारों की समस्या व निदान पर चर्चा होती है। पत्रकारों की समस्या के निदान की पहल के साथ उनके दक्षता विकास पर चर्चा होती है।
हमारी आवाज की यह रही मांग, जिसपर माननीय मंत्री ने की पहल का बात
—- राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पत्राकार संरक्षण आयोग का गठन किया जाय । आयोग के गठन से पत्राकारों को संवैधनिक संरक्षण मिल पायेगा ।
—- राष्ट्रीय व राज्य स्तर मान्यता प्राप्त पत्राकारों के चयन में कोटा सिस्टम को समाप्त किया जाय । बिहार में सभी ग्रामीण, प्रखंड, अनुमंडल व जिला स्तरीय व स्वतंत्रा पत्राकारों को मान्यता प्राप्त पत्राकार का दर्जा दिया जाए ।
—–. मान्यता प्राप्त पत्राकार के चयन हेतु जिला स्तर पर जिला सूचना एवं जनसंर्पक अध्किारी के निगरानी में एक कमिटी का गठन किया जाय ।
—— पत्राकारों के कल्याण के लिए जिला स्तर पत्राकार राहत कोष का गठन सरकार करे ताकि आपात स्थिति हत्या, दुघर्टना, गंभीर रूप से बीमार होने पर उनको तत्काल मदद मिल सके ।
—- सभी अनुमंडल व प्रखंड मुख्यालय में तत्काल मीडिया सेन्टर खोला जाए। जहाँ से पत्राकार संवाद संकलन कर सके।
——पत्रकारों को कैमरा, लैपटाॅप, मोबाईल, बाइक के लिए सरकार बिना ब्याज के राशि उपलब्ध करावें ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.