अतरबेल , विशनपुर ,सिंहवाड़ा आदि जगहों पर जांच
Repoted by Deepak
DARBHANGA : एसएसपी बाबू राम के निर्देश पर गुरूवार को जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में एक साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सिंहवाड़ा, मोरो, विशनपुर थाना पुलिस एवं सिमरी थाना पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना पर्याप्त कागजात, बिना हेलमेट व ट्रिपल लोडिंग वाले बाइक चालकों पर पुलिस की पैनी नजर थी। क्षेत्र के अतरबेल-विशनपुर पथ पर पटोरी मोड़ विशनपुर थाना के समीप और सिमरी के अतरबेल चौक के समीम चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दर्जनों बाइक सवार को मास्क नहीं लगाने पर चालान काटे गए।

इधर, सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। वहीं विशनपुर थाना के एएसआई के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक दो पहिये वाहनों की जांच की गई। इस दौरान कई वाहन को जब्त नहीं कर उसकी चलान काटा गया।इधर कोविड 19 के बढ़ते मामले को लेकर पुलिस द्वारा लगातार मास्क लगाने की हिदायत दी है।









Leave a Reply