मुंबई. देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का दूसरा वेब तेजी से बढ़ता जा रहा है. कोरोना के दूसरे वेब से भी महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है. फिल्म इंडस्ट्री भी वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है क्योंकि बॉलीवुड कलाकारों का कोरोना वायरस से संक्रमित होने का सिलसिला लगातार जारी है. रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, मनोज बाजपेयी, आर. माधवन, परेश रावल, आमिर खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट के बाद ‘हीरो नंबर वन’ कहे जाने वाले गोविंदा की कोरोना वायरस की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
एक्टर के प्रवक्ता ने बताया कि, एक्टर गोविंदा की कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि उन्हें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं और वे होम क्वारंटाइन में चले गए हैं.









Leave a Reply