रायपुर/बीजापुर. छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर सीमा पर स्थित टेकलगुड़ा गांव के पास नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 20 जवानों की शहादत होने की खबर है. जिस टेकलगुड़ा गांव में यह मुठभेड़ हुई, शहीद जवानों के शव अब भी वहीं पड़े हैं. इस घटना की वी’भत्स तस्वीरें सामने आईं. हालांकि न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, सुरक्षाबल के अधिकारियों ने मुठभेड़ में अब तक 16 जवानों के ही शहीद होने की पुष्टि की जा रही है.
आपको बता दें कि शनिवार को हुई इस मु’ठभेड़ में पहले 5 जवानों के शहीद होने की ही खबर आई थी. बताया गया था कि नक्’सलियों के साथ हुई ‘मु’ठभेड़ में 5 जवान शहीद हुए हैं, जबकि 21 लापता हैं. मौके पर पड़े जवानों के श’व से नई संख्या सामने आई है. निजी चैनल न्यूज 18 की टीम के पास घटनास्थल के वीडियो फुटेज भी हैं. मुठ’भेड़ के 24 घंटे बाद भी अब तक पुलिस की टीम नहीं पहुंची है. हालांकि आज सुबह से ही लापता जवानों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.
निजी चैनल न्यूज 18 की टीम आज सुबह जब ग्राउंड जीरो पर पहुंची तो वहां का दृश्य चौंकाने वाला था. टीम ने देखा कि गांव में न’क्सली मौजूद थे और एक महुआ पेड़ के पास 6 जवानों के शव पड़े हुए थे. वहीं थोड़ी दूर में 3 जवान के शव भी पड़े थे और पास में ही मौजूद एक घर के पास एक जवान का श’व पड़ा था. ग्रामीणों ने न्यूज 18 की टीम को बताया कि आगे और जंगल में करीब 10 जवानों के शव हैं. आपको बता दें कि सुरक्षाबल के जवानों के साथ नक्सलियों की पहली मु”ठभेड़ गांव के पास पहाड़ी में हुई थी. दूसरी मुठभेड़ घा”यल जवानों को ले जाते वक्त हुई. नक्सलियों ने घा’यल जवानों को ले जा रही सुरक्षाबलों की टीम पर फिर से ‘गोलीबा’री शुरू कर दी थी, जिसके जवाब में जवानों ने भी फाय”रिंग की.






Input : News18



Leave a Reply