आज बिहार नाट्य संघ की तरफ से बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को RBBM कॉलेज में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के दरम्यान मुज़फ़्फ़रपुर के रंगकर्मियों ने ज्ञापन सौंपा । जिसमें मंत्री महोदय ने ज्ञापन के विषय वाले पत्र को बहुत ध्यान से पढ़ा ,एक सकारात्मक इशारे में हम रंगकर्मियों को देखा । सभी रंगकर्मियों की मांग है कि विद्यालय ,महाविद्यालय, विश्व विद्यालय में नाटक की पढ़ाई शुरू हो और डिग्री धारी रंगकर्मियों को नाटय शिक्षक के रूप विद्यालय ,महाविद्यालय, विश्व विद्यालय में बहाल किया जाए ,जिसकी मांग नई शिक्षा नीति में भी उल्लेख है । जिस तरह शिक्षा मंत्री इन दिनों में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सारे सकारात्मक फैसला लिया है , सभी रंगकर्मियों ने खुशी जताया कि शिक्षा मंत्री ज़रूर एक अच्छा फैसला जल्द से जल्द लेंगे । ज्ञापन देने में नाटय रंगकर्मी सौरभ कौशिक, दीपक कुमार पप्पू, सुमन बृक्ष, राजेश कुमार, विशाल कर्ण, सुशांत धीरज कुमार आदि मौजूद थे ।










Leave a Reply