BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में Corona का बढ़ रहा क’हर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा हुए सं’क्रमित

Patna: बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा (Madan Mohan Jha) कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. झा ने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. शुक्रवार को खुद मदन मोहन झा ने ट्वीट (Tweet) कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों को Corona टेस्ट कराने की सलाह भी दी है.

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेरा कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है. आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं.’

जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष मदन मोहन कुछ समय पहले बिहार Congress प्रभारी Bhakta Charan Das के संपर्क में आए थे. भक्त चरण दास पहले से ही कोरोना पॉजिटिव थे. हालाकिं, मदन मोहन झा कोरोना वैक्सीन के टीके की पहली डोज ले चुके हैं. जांच में Positive आने के बाद उन्होंने खुद को होम कोरोनाटाइन भी कर लिया है. 

बता दें कि सूबे में कोरोना संक्रमण फिर से सर उठाने लगा है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में COVID19 के active मरीजों की संख्या 2363 है. अबतक कुल 2,62, 733 मरीज ठीक हुए हैं. साथ ही, लगातार जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है. 

वहीं, इससे पहले कोरोना संक्रमितों के बढ़ने को लेकर स्वास्थ्य प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने लोगों से अपील की थी कि कोरोना को हल्के में ना लें. उन्होंने बिहार के लोगों से अपील करते हुए कहा था कि कोरोना से डरे नहीं, इससे अलर्ट, सचेत और जागरूक रहें. कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करें और कोरोना वैक्सीनेशन (Vaccinations) में हिस्सा लें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.