BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

240 करोड़ से सीवरेज सिस्टम व 148 करोड़ से सिकंदरपुर मन का होगा विकास

शहर में क्राइम कंट्रोल के लिए 640 सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ट्रैफिक व्यवस्था एवं अन्य नगरीय सुविधा बहाल करने के लिए 137 करोड़ का टेंडर निकाला गया है। अब 148 करोड़ से सिकंदरपुर मन का विकास करने व 240 करोड़ से शहर में सीवरेज सिस्टम दुरुस्त करने को लेकर टेंडर निकालने की प्रक्रिया स्मार्ट सिटी मिशन से शुरू की गई है। शुक्रवार की देर शाम स्मार्ट सिटी मिशन के अध्यक्ष आनंद किशोर ने स्मार्ट सिटी के काम की समीक्षा की। सिकंदरपुर मन डेवलपमेंट को लेकर 149 करोड़ का प्रोजेक्ट भेजा गया था। इसमें एक करोड़ की कटौती कर 148 करोड़ से सिकंदरपुर मन के डेवलपमेंट की योजना काे स्वीकृत मिली है।

नगर आयुक्त ने मुशहरी अंचलाधिकारी से सिकंदरपुर मन का नक्शा व खास महाल से संबंधित जमीन की जानकारी मांगी है। अगले कुछ दिनों में सिकंदरपुर मन का टेंडर निकलेगा। शहर में जलजमाव की समस्या को देखते हुए 240 करोड़ से सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त हाे रहा है। इसके तहत सिकंदरपुर मन के पास एसटीपीपी बनेगा। सीवरेज सिस्टम से शहर के केबीडी एरिया के जल निकासी का प्रबंध हाेगा। नाले से निकलने वाले पानी की सफाई कर उसे सिकंदरपुर मन में डाला जाएगा। टेंडर के बाद काम शुरू हाेगा। स्मार्ट सिटी से एमआरडीए भवन तोड़कर एक करोड़ से कमांड एंड कंट्रोल बिल्डिंग बन रही है। यहीं से शहर में ट्रैफिक नियंत्रण होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.