शहर के सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र के आश्रमघाट पर उस वक्त अफ’रातफरी मच गई जब स्थानीय लोगो ने एक व्यक्ति का शव बूढ़ी गंडक नदी में तैरता हुआ देखा.देखते ही देखते मौके पर लोगो की भीड़ जुट गयी. जिसके बाद लोगो ने इस घट’ना की जानकारी पुलिस को दी.मृ’तक की पहचान स्थानीय मोहल्ले के 60 वर्षीय ओमप्रकाश सहनी के रूप हुई है.जानकारी के अनुसार मृ’तक ओमप्रकाश सहनी कंपनी बाग स्थित एक दुकान में पेटी बनाने का काम करते थे.उनके ऊपर थोड़ी बहुत कर्ज था जिसको लेकर पिछले कुछ महीनों से परेशान चल रहे थे.वही आज यह घटना सामने आ गयी.घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी.रो रो कर परिवार का बुरा हाल है.घटना के संबंध में मृत’क के परिजनों ने बताया कि पिछले मंगलवार से घर से लापता थे.काफी खोज बिन किया गया.लेकिन कुछ पता नही चल पाया.लगातार परिजनों के द्वारा संबंधी के यहां जा जा कर खोजा जा रहा था.वही परिजनों ने बताया कि आज स्थानीय लोगो द्वारा जब सूचना मिली कि एक व्यक्ति का श#व पानी मे तैरता हुआ जा रहा है उसी के आधार पर परिजनों ने पहचान कर शव को पानी से बाहर निकाला.सूचना के बाद सिकंदपुर ओपी प्रभारी हरेन्द्र तिवारी दल बल के साथ मौके पर पहुँच जांच में जुट गए.मामले में ओपी प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है.पहचान भी कर लिया गया है.फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा जा रहा है.परिजनों से पूछताछ कर आगे की करवाई की जा रही है।।








Leave a Reply