मुंबई. बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपनी अदाकारी से ज्यादा फैशन और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं. सोनम कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिनके अंदाज लोगों को कभी-कभी हैरत में डाल देते हैं. बोल्ड फैशन कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करने की वजह से उन्हें बॉलीवुड की फैशनिस्टा कहा जाता है. ट्रेडिशनल हो या फिर वेस्टर्न लुक कई बार वह ऐसे कपड़े पहन लेती हैं, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. हाल ही में सोनम कपूर (Sonam Kapoor Troll) अपनी अजीबो-गरीबो ड्रेस की वजह से फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं.
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों को शेयर किया है. जो Harper’s Bazaar India मैगजीन के कवरशूट की हैं. सोनम के लेटेस्ट फोटो पर उनको ट्रोल किया जा रहा है. सोनम के इंडस्ट्री के फ्रेंड्स को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोग उनकी ये ड्रेस देखने के बाद अजीब-अजीब से कमेंट कर रहे हैं.
सोनम ने अब तक चार लुक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं, जिनमें लेटेस्ट लुक पर ट्रोल हो रही हैं.
इस तस्वीर में सोनम ने सिल्क डजेस सैटिन ड्रेस और ट्राउजर्स पहन रखे हैं. लोगों को सोनम का आउटफिट समझ में नहीं आ रहा है.
एक यूजर ने लिखा है, ये कौन सा डिजाइन है आंटी. वहीं एक और ने लिखा है, ये क्या बाज सा बन गई. कोई उन्हें वल्गर कह रहा है तो कोई हंसने वाली इमोजी बनाकर उनका मजाक बना रहा है.
आपको बता दें कि पिछले दिनों सोनम कपूर ने स्विट्जरलैंड के शहर जिनेवा में आयोजित SIHH यानी Salon International de la Haute Horlogerie इवेंट में एक ड्रेस पहनी थी, जिसको लेकर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं. ट्रोलर्स ने उनका मजाक बनाते हुए इस कोर्डिनेट की तुलना अनिल कपूर के कपड़ों से कर दी. फैंस ने सोनम को ट्रोल करते हुए पूछा था कि दीदी क्या आपने अपने पापा की पैंट पहन ली है. यूं तो इस इवेंट के लिए सोनम कपूर ने बहुत ही सोच-समझकर अपने कपड़ों का चुनाव किया था, लेकिन एक्ट्रेस का यह आउटफिट मेंस कलेक्शन को प्रमोट करने जैसा लग रहा था.








Leave a Reply