BPSC Judicial Services Exam 2021: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 31वीं न्यायिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2379 अभ्यर्थियों के लिए 8 अप्रैल 2021 से आयोजित किया जाएगा.
मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 अप्रैल 2021 से 12 अप्रैल 2021 तक दो शिफ्टों में पूरी किया जाएगा. बीपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड एडमिट कार्ड 25 मार्च को जारी कर दिया गया है. परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
दूसरे राज्य के परीक्षार्थियों के कोरोना जांच की मांग
मुख्य परीक्षा में चयनित होने वाले कुछ उम्मीदवार दूसरे राज्य के भी हैं. ऐसे में मुख्य परीक्षा देने वाले बिहार के अभ्यार्थियों की मांग है कि दूसरे राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों की कोरोना जांच कराकर परीक्षा में शामिल होने दिया जाए. इसलिए आयोग अब विचार कर रहा है कि दूसरे राज्य से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए कोरोना नेगेटिव सर्टिफिकेट को परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी कर दिया जाए.
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
इससे पहले बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा 2020 (प्रारंभिक) का आयोजन 06 दिसंबर 2020 को राज्य के 06 जिलों में किया गया था. परीक्षा में कुल 15,360 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. आखिरकार मुख्य परीक्षा के लिए 2379 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया.
आपको बता दें कि मुख्य परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा. इसलिए परीक्षार्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
परीक्षा टाइम टेबल
मुख्य परीक्षा 8 अप्रैल से शुरू होने वाली है जो 2 शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी.
08 अप्रैल 2021 को
पहली शिफ्ट में सामान्य हिंदी और दूसरी शिफ्ट में सामान्य अग्रेंजी की परीक्षा.
09 अप्रैल 2021 को
सामान्य ज्ञान और प्रारंभिक सामान्य विज्ञान की परीक्षा.
10 अप्रैल 2021 को
लॉ ऑफ एविडेंस एंड प्रोसीजर और कॉन्स्टीट्यूशनल एंड एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ ऑफ इंडिया की परीक्षा.
11 अप्रैल को
पहली शिफ्ट में हिंदू विधि और मुस्लिम विधि और दूसरी शिफ्ट में संपत्ति अंतर विधि और साम्य सिद्धांत, न्याय विधि- विशिष्ट और अनुतोष सहित की परीक्षा.
12 अप्रैल को
संविदा और अपकृत्य विधि और वाणिज्य विधि की परीक्षा होगी.








Leave a Reply