COVID-19 in India. देश में कोरोना (COVID-19 in India) के हालात दिन ब दिन खराब होते जा रहे हैं. कोरोना के नए केस हर दिन अब रिकॉ’र्ड तो’ड़ रहे हैं. कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित दिख रहा है. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 39,544 नए मामले सामने आए जो महामा’री की शुरुआत के बाद से एक दिन का दूसरा सबसे अधिक मामला है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (COVID-19) के 72,330 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 459 लोगों की मौ’त हुई है. नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल सं”क्रमित मरीजों की संख्या एक करोड़ 22 लाख 21 हजार 665 हो गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1 करोड़ 14 लाख 74 हजार 683 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि इस समय 5 लाख 84 हजार 55 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे में हुई मौ’तों के बाद देश में मृ’तकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 62 हजार 927 हो गई है. आईसीएमआर के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 11,25,681 कोरोना जांच की गई है.

देखिए किस राज्य में कोरोना के कितने केस और अब तक कितने मरीजों की हुई मौत.
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्र’मण के 39,544 नए मामले सामने आए जो महामा’री की शुरुआत के बाद से एक दिन का दूसरा सबसे अधिक मामला है. इसके साथ ही प्रदेश में संक्र’मितों की संख्या बढ़ कर 28,12,980 हो गई है. विभाग के मुताबिक तीन दिन पहले (28 मार्च) प्रदेश में कोविड-19 के 40,414 नए मामले सामने आए थे जो अब तक का एक दिन का सर्वाधिक मामला है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में 22 मार्च को संक्रमितों का आंकड़ा 25 लाख को पार कर गया था जबकि 27 मार्च को यह 28 लाख को पार कर गया.
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्र’मण के 1,819 नए मामले सामने आए
दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस सं’क्रमण के 1,819 नए मामले सामने आए जबकि महामारी से 11 और मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्र’मण की दर 2.71 प्रतिशत है. दिल्ली में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,62,430 हो गए हैं और अब तक 6.42 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं. विभाग के अनुसार कोविड-19 से अब तक 11,027 मरीजों की मौत हो चुकी है और अभी 8,838 मरीज उपचाराधीन हैं. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार के निर्देश के अनुसार 33 निजी अस्पतालों में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए 230 और आईसीयू बिस्तरों की व्यवस्था की गई है.
केरल में 17 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना सं’क्रमित पाए गए
केरल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,653 नए मामले सामने आए, जिनमें 17 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित पाए गए हैं. इसके अलावा महामारी से 15 और मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि राज्य में अब संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 11.24 लाख हो गए हैं और मृतकों की संख्या 4,621 पर पहुंच गई है. राज्य में अब तक 10,94,404 मरीज ठीक हो चुके हैं. राज्य में कोविड-19 के 25,249 मरीज उपचाराधीन हैं.








Leave a Reply