Breaking News

BREAKING : गायघाट में उत्पाद विभाग की टीम ने किया का’र्रवाई,11.925 लीटर विदेशी श’राब बरा’मद, धं’धेबाज फ़रार

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट ।जह’रीली श’राब पीने से हुई मौ’त मामले में पुलिस द्वारा कारवाई लगातार जारी है। इतना ही नहीं इसके लिए उत्पाद विभाग की टीम ने भी कमर कस ली है। लगातार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर कारवाई की जा रही है। इस दौरान थाना क्षेत्र के गौसनगर में छापेमारी कर उत्पाद विभाग ने 11.925 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को देखते हुए कारोबारी भागने में सफल हो गया ।गुप्त सूचना के आधार पर पुतुल सिंह के घर से शराब बरामद की गई है। इस मामले में इसके विरुद्ध शराब उत्पाद उलंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगें की कार्रवाई कर रही है।
उत्पाद अधीक्षक संजय राय ने बताया कि शिवेंद्र कुमार के नेतृत्व में अंजली कुमार और भोले शंकर के साथ एक छापेमारी दल का गठन कर गायघाट थाना अंतर्गत गौसनगर गाँव मे छपमारी कर एक अभियुक्त पुतुल सिंह के घर से 11.925 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया। छापामार दल को देख कर अभियक्त भागने में सफल रहा।इधर शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी ज़ारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.