Breaking News

राहुल गांधी ने कामाख्या मंदिर में की पूजा, बीजेपी पर साधा निशाना

कामख्या. कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज असम में है। राहुल गांधी ने आज असम के कामख्या मंदिर में पूजा अर्जना की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की। मंदिर में पूजा करने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पांच गारंटी दी हैं, ये हमारा चुनाव का मुख्य मुद्दा है। हम बीजेपी नहीं हैं, हमने छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक में कहा था ​कि कर्जा माफ करेंगे और किया। राहुल गांधी ने कल भी असम को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि असम की जनता समझ गई है कि ‘जुमलों’ और प्रगति का आपस में कोई संबंध नहीं है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “चाय बाग़ान मज़दूरों समेत करोड़ों दिहाड़ी मज़दूरों के आंसू पोंछने के लिए केंद्र सरकार ने क्या किया? जुमलों और प्रगति का आपस में कोई सम्बंध नहीं है- जनता ये समझ गई है।” आपको बता दें कि असम विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को संपन्न हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान कल एक अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान छह अप्रैल को होगा। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.