BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : कल से चलाई जाएंगी मेमू ट्रेनें, रेलवे ने इसेे लेकर शुरू की तैयारी

काेराेना के कारण लंबे समय से बंद मेमू ट्रेनें गुरुवार से फिर चलेंगी। इसे लेकर मेमू रैक की धुलाई कराई गई। गाड़ी संख्या 05257 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू मुजफ्फरपुर से दोपहर 12.20 बजे खुल कर शाम 5 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी। 05258 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर नरकटियागंज से सुबह के 9.45 बजे खुलेगी और दोपहर बाद 2.35 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

05259 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू मुजफ्फरपुर से दोपहर बाद 3.35 बजे चलेगी और शाम 7.53 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी। 05260 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर मेमू नरकटियागंज से अलस्सुबह 3 बजे चल कर सुबह 6.25 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05261 मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू मुजफ्फरपुर से सुबह 8.35 बजे खुलेगी। यह दोपहर 12.25 बजे रक्सौल पहुंचेगी। 05262 रक्सौल-मुजफ्फरपुर रक्सौल से शाम 4.20 बजे चल कर रात 9.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.