BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : दिन का पारा सामान्य से 1.5 डि’ग्री अधिक, 5 डिग्री बढ़ा रात का तापमान

जिला समेत उत्तर बिहार के तापमान में एक सप्ताह से तेजी से उतार-चढ़ाव हाे रहा है। तापमान घटने-बढ़ने और हवा में नमी की मात्रा केवल 25 से 30 फीसदी हाेने से लाेगाें धूप में तपिश भी बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से तेज पछुआ हवा चलने से दिन के तापमान में और तेजी से बढ़ोतरी हाे सकती है। मौसम में यह बदलाव 22 मार्च से जारी है।

मंगलवार काे अधिकतम तापमान समान्य से 1.5 डिग्री अधिक 34.6 डिग्री रहा। न्यूनतम यानी रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 22 डिग्री सेल्सियस रहा। दाे दिनों से दिन और रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज हाे रही है। रात में भी ज्यादा गर्मी लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार 4 दिन मौसम शुष्क रहेगा। बुधवार काे 10 से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने के बाद तेज पछुआ हवा चलेगी।

22 मार्च से इस प्रकार बदल रहा है तापमान
दिनांक अधि. न्यून.
22 मार्च 30.0 18.0
23 मार्च 34.5 20.0
24 मार्च 34.5 22.0
25 मार्च 33.8 18.5
26 मार्च 32.5 17.6
27 मार्च 33.9 15.0
28 मार्च 33.9 14.5
29 मार्च 35.2 16.7
30 मार्च 34.6 18.7

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.