BIHARBreaking NewsPATNASTATE

#PATNA: आनंद कुमार ने 1 साल के लिए ‘सुपर 30’ की स्थगित, जानें वजह…

सुपर थर्टी (Super Thirty) के संचालक आनंद कुमार (Anand Kumar) ने एक साल के लिए स्थगित कर दी है. फेसबुक (facebook) पर ये जानकारी शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि इस साल मैंने एक भी एडमिशन नहीं लिया है. उन्होंने कहा कि लगातार 18 सालों तक सफल संचालन के बाद एक साल के लिए ब्रेक लगा दियाहै. उन्होने अगले साल कुछ बड़ा करने का भी ऐलान किया है.अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने ये भी लिखा है कि अंतिम सांस तक यह प्रयास रहेगा कि पैसे के अभाव में गरीब बच्चों की पढ़ाई नहीं छूटे. उन्होंने लोगों से सहयोग और आशीर्वाद देने की भी अपील की.अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, पिछले 18 वर्षों से लगातार सफलतापूर्वक चल रहे सुपर 30 को अब और बड़ा करने का समय आ गया है.

मैंने जितना सोचा था उससे भी कहीं बहुत ज्यादा सफलता मिली. आज नि’र्धन परिवार के सैकड़ों स्टूडेंट्स ऊंचे पदों पर आसीन होकर देश-दुनिया में सुपर 30 का नाम ऊंचा कर रहें हैं.उन्होंने आगे लिखा, इस वर्ष कई व्यस्तताओं के बीच में सुपर 30 से मैंने एक साल का ब्रेक ले रखा है.

इस वर्ष मैँने सुपर 30 का बैच लिया ही नहीं ताकि कुछ और बड़ा करने के लिए, देश-दुनिया घूम कर कुछ सीखने के लिए मैं समय निकाल सकूं.आनंद कुमार ने आगे लिखा, सुपर 30 फ़िल्म के रिलीज के बाद लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गईं हैं. इसलिए अब मैं बहुत बड़े पैमाने पर कुछ बड़ा करने जा रहा हूं. जिसकी घोषणा मैँ अगले वर्ष तक करूंगा.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.