Breaking NewsNational

1 अप्रैल से हवाई सफर करना पड़ेगा महंगा, DGCA ने बढ़ा दी सिक्योरिटी फीस

दिल्ली. 1 अप्रैल से वैसे तो कई चीजें बदलने वाली हैं लेकिन आपको बता दें कि 1 अप्रैल से हवाई सफर करना भी महंगा होने वाला है. दरअसल, नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने हवाई टिकट में एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस (ASF) को बढ़ा दिया है. एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस के लिए घरेलू यात्रियों से 200 रुपये लिए जाएंगे. वहीं, अंतर्राष्टीय यात्रियों को 12 डॉलर देने होंगे. ये नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी.

1 अप्रैल से एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस (Airport Security Fee) में बढ़ोतरी के चलते आपके हवाई टिकट महंगा हो सकता है. यह फीस वैसे तो हर यात्री से ली जाती है लेकिन कुछ यात्रियों को इसमें छूट दी जाती है. इसमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे, डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होल्डर्स, ऑन ड्यूटी एयरलाइन क्रू मेम्बर्स शामिल हैं.

जानिए कितना बढ़ेगा किराया
घरेलू हवाई यात्रा के लिए यात्रियों पर 40 रुपये तक किराया बढ़ा दिया है. वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 114.38 रुपये चुकाना होगा.

पहले 60 रुपये थी सिक्योरिटी फीस
सितंबर 2020 में एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस 150 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये यानी 10 रुपये बढ़ाई गई थी. वहीं, अंतर्राष्टीय यात्रियों के लिए यह 4.95 डॉलर से बढ़ाकर 5.20 डॉलर की गई.

हर 6 महीने में होती है रिवाइज
एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस को हर 6 महीने में रिवाइज किया जाता है. पहले 160 रुपये देने पड़ते थे, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 5.20 डॉलर किया गया था.

इन लोगों को मिलती है छूट
इसके साथ ही पहली फ्लाइट के 24 घंटे के भीतर अगर दूसरी कनेक्टिंग फ्लाइट पकडना हो तो इसमें भी यात्रियों से एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस नहीं वसूली जाती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.