Breaking NewsNational

सिर्फ 4 महीने में कमाना चाहते हैं FD से ज्‍यादा मुनाफा तो यहां करें निवेश, चुनें अपने लिए सबसे बेहतर विकल्‍प

नई दिल्‍ली. ज्‍यादातर निवेशक बहुत कम समय के लिए अपनी जमा पूंजी निवेश कर मोटा मुनाफा (Big Return) कमाना चाहते हैं, लेकिन ऐसे में जोखिम का स्‍तर भी बहुत ज्‍यादा (High Risk) रहता है. जोखिम के स्‍तर के कारण ज्‍यादा लोग निवेश विकल्‍प (Investment Option) का चुनाव करने में उलझन महसूस करते हैं. उन्‍हें समझ नहीं आता कि उनके लिए म्‍यूचुअल फंड (MFs), फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट (FDs) या डेट फंड (Debt Fund) में कौन बेहतर निवेश विकल्‍प बेहतर साबित होगा. साथ ही कौन-से विकल्‍प में पैसा लगाने से कम समय में उनकी जरूरत के मुताबिक फंड तैयार हो जाएगा. आइए जानते हैं कि किस इंस्‍ट्रूमेंट में पैसा लगाने से बहुत कम में मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है.

बेस्ट रिटर्न्स के लिए 3 से 4 महीने के लिए पैसे निवेश करना उलझन भरा फैसला होता है, क्योंकि हर इंस्ट्रूमेंट में निवेश के अलग फायदे होते हैं. पहला विकल्प, पैसे को बैंक सेविंग्स अकाउंट में रखना है, जिस पर औसतन 3 फीसदी ब्याज मिलेगा ही मिलेगा. इसमें जमा 10,000 रुपये तक के इंटरेस्ट पर आप इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन-80TTA के तहत टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं. इसके अलावा 3 से 4 महीने के लिए बैंक फिक्स्ड डिपोजिट (Bank FDs) में पैसे जमा कर सकते हैं. देश के सबसे बड़े कर्जदाता स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 46 से 179 दिन के एफडी पर 3.90 फीसदी ब्‍याज देता है.


लिक्विड फंड्स में मिलता है फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट्स के बराबर ब्‍याज
स्विप इन-स्विप आउट एफडी (sweep-in sweep-out FD) भी बेहतर निवेश विकल्‍प है. इसमें बैंक उतने दिन का इंटरेस्ट देता है, जितने दिन पैसे जमा रहते हैं. लिक्विड फंड्स (Liquid fund) में कम समय के लिए निवेश करने पर करीब-करीब एफडी के बराबर मुनाफा मिलता है. लिक्विड फंड्स में छोटी अवधि के निवेश पर 3.65 फीसदी ब्‍याज मिलता है, लेकिन अगर आप पूरा पैसा निकलते हैं तो इसमें 1 साल से कम के निवेश से हुए मुनाफे पर टैक्स लगता है. आइए जानते हैं कि ऐसे में सिर्फ 3 से 4 महीने के निवेश के लिए क्या बेस्ट ऑप्शन हैं.

ये निवेश विकल्‍प 3-6 माह में देता है एफडी से ज्‍यादा मुनाफा
अहमदाबाद स्थिति फाइनेंशियल लिटरेसी इनिशिएटिव Moneyeduschool के फाउंडर अर्णव पांड्या (Arnav Pandya) ने मनीकंट्रोल से कहा कि अगर आप 5 लाख रुपये शॉर्ट टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो आपके लिए अल्ट्रा शॉर्ट टर्म म्यूचुअल फंड्स (Ultra-Short-Term Mutual Funds) सबसे बेहतर विकल्प है. इसका मैच्‍योरिटी पीरियड 3 से 6 महीने है. इस म्‍यूचुअल फंड ने पिछले एक साल में 5.35 फीसदी रिटर्न दिया है, जो किसी भी सेविंग इंस्ट्रूमेंट से 2 फीसदी ज्‍यादा है. वहीं, डेट फंड (Debt Fund) में निवेशकों को विद्ड्रॉअल के टाइम की चिंता करने की जरूरत नहीं है. बता दें कि एफडी में प्री-मैच्योर विद्ड्रॉअल पर पेनाल्टी लगती है, लेकिन यह डेट फंड्स के साथ लागू नहीं होता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.