Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

गोविंदा के साथ झूमे निरहुआ, खेसारी और पवन सिंह; देखिए भोजपुरी सुपरस्टार्स ने कैसे की Holi पर मस्ती

आज होली (Holi) के अवसर पर पूरा देश खुशियां मना रहा है. आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक होली के रंग में डूबे हुए हैं. भोजपुरी सुपरस्टार्स (Bhojpuri Superstars) की होली हर बार खास होती है. इस बार भी कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) ने भोजपुरी कलाकारों के हौसलों को पस्त नहीं किया. होली सीजन नजदीक आते ही भोजपुरी सिंगर्स (Bhojpuri Singers) ने अपने अलग-अलग होली गीतों (Holi Songs) को रिलीज किया और भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. रितेश पांडे (Ritesh Pandey), राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra), खेखारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), निरहुआ (Nirahua), पवन सिंह (Pawan Singh), अक्षरा सिंह (Akshara Singh), अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) आदि जैसे भोजपुरी के कई सुपरस्टार्स ने अपने होली गीतों को रिलीज किया है. मगर इन भोजपुरी कलाकारों की होली तब असल मायनों में मनी जब इन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) के साथ होली के जश्न को मनाया.

हाल ही में एक होली कार्यक्रम के लिए भोजपुरी के तमाम बड़े सितारों ने सुपरस्टार गोविंदा (Superstar Govinda) के साथ शूटिंग की. इस इवेंट में जमकर ठुमके भी लगे. सभी सुपरस्टार्स ने अपने फेवरेट ‘हीरो नंबर-1’ के साथ उन्हीं के फिल्म के गाने पर डांस किया. टिप्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर इस कार्यक्रम की झलक भी दर्शकों को देखने को मिली. कार्यक्रम का नाम है ‘चढ़ल फगुआ के रंग’ (Chadhal Fagua Ke Rang). इस कार्यक्रम की शूटिंग कुछ दिन पहले ही हो चुकी थी. टिप्स भोजपुरी ने परसों यानी 27 मार्च को इस कार्यक्रम का बेहद खास वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है जिसमें भोजपुरी सिनेमा के तमाम बड़े स्टार्स खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी (Kajal Raghwani), अक्षरा सिंह, अंजना सिंह (Anjana Singh) आदि गोविंदा के साथ उनके गाने, ‘मैं तो रस्ते से जा रहा था’ (Main To Raste Se Ja Raha Tha) पर डांस किया. महज दो दिन में इस मस्ती भरे वीडियो को 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1,384,266 व्यूज मिल चुके हैं.


जैसा कि हमने बताया, ‘चढ़ल फगुआ के रंग’ कार्यक्रम की शूटिंग कुछ दिन पहले ही हो चुकी थी. निरहुआ, आम्रपाली दुबे, खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू आदि की गोविंदा के साथ कार्यक्रम की तस्वीरें वायरल भी हो रही थीं. भोजपुरी सुपरस्टार्स ने अपने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की झलक को प्रस्तुत करते हुए कुछ फोटोज और वीडियोज भी पोस्ट किए थे जिसमें गोविंदा भी नजर आ रहे थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.