दीपक कुमार। गायघाट
बेनीबाद ओपी प्रभारी राजकुमार ने प्रखंड एवं प्रदेश वासियों को होली के अवसर पर की बधाई और शुभकामनाएं दी है। आपसी सौहार्द के साथ मनाए होली की ये पर्व मनाए। कोविड 19 के तहत गाईड लाईन का पालन करते हुए होली मनाए।
प्रेम और सोहार्द का पर्व है होली। ये पर्व सिर्फ रंगों तक ही सीमित नहीं है। इसका महत्व प्यार के रंग से है। इस बार होली 29 मार्च के दिन आ रही है। कोविड टाइम चल रहा है। लोगों के बीच होली भी एक खास तरह से मनाने वाली है। हर किसी का अलग-अलग तरीका है। ये पर्व प्यार और मोहब्बत के रंग से शुरू होता है। अपनों को शुभकमानाएं देने की परंपरा है इस दिन
होलिका दहन के अगल दिन रंगों वाली होली मनाई जाती है। इस साल होलिका दहन 28 मार्च (रविवार) को था। ऐसे में रंग वाली होली आज यानी 29 मार्च को है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन शाम को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है। होली की पूजा करने के बाद लोग एक-दूसरे के गुलाल-अबीर लगाकर होली की बधाई देते हैं।










Leave a Reply