‘RRR’ फिल्म का नया पोस्टर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फिल्म के लीड एक्टर राम चरण का कल जन्मदिन था और उनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले सोशल मीडिया पर उनके लुक को जारी किया गया था. राजमौला द्वारा जारी किए पोस्टर पर अब तक 56 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और 11 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे रीट्वीट किया है. RRR के नए पोस्टर में रामचरण का गेटअप शानदार है और वे इस भूमिका के लिए एक दम परफेक्ट दिख रहे हैं. फिल्म को डीवीवी दानय्या (DVV Danayya) द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है जो 13 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी. फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़ के अलावा हिंदी भाषा में भी रिलीज की जाएगी. इस फिल्म से जुड़ी सबसे खास बात यह है कगि फिल्म बाहुबली फिल्म से महंगी होगी. बता दें कि बाहुबली का बजट 180 रुपए था जबकि RRR 350 करोड़ रुपए में बन रही है.
पोस्टर को जारी करते हुए राजमौली ने कैप्शन में लिखा था, “बहादुरी, सम्मान और अखंडता से लबरेज व्यक्ति, आप सभी के लिए प्रस्तुत हैं मेरे #AlluriSitaRamaraju…
कुछ ऐसा रहेगा रामचरण का गेटअप
राजमौली की ‘RRR’ (Raththam Ranam Rowthiram) में रामचरण और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) दो बहादुर फ्रीडम फाइटर्स के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिनके पर्दे पर नाम होंगे अल्लूरी सीता रामाराजू और कोमाराम भीम ( Alluri Sita Ramaraju and Komaram Bheem).नए पोस्टर में रामचरण (Ram charan) रामायण के वनवासी श्रीराम वरुण गोयल के गेटअप में दिख रहे हैं. वे आसमान की ओर धनुष वाण छोड़ते दिख रहे हैं. तन पर सिर्फ उन्होंने एक गमछा लपेटा हुआ और भगवा धोती पहनी है. माथे पर तिलक और गले में तुलसी व रुद्राक्ष की माला पहनी हुई है.
फिल्म में रामचरण और एनटीआर के अलावा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अजय देवगन (Ajay Devgan) भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. इनके अलावा विदेशी एक्ट्रेस Olivia Morris, आयरिश मॉडल Alison Doody, आयरिश एक्टर Ray Stevenson और अमेरिकी एक्टर Edward Sonnenblick सपोर्टिंग किरदारों में होंगे.









Leave a Reply