Breaking NewsInternationalworkoutWorld

अद्भुत; मात्र 10 महीने की बच्ची को लेकर हाफ मैराथन में दौड़ी जूलिया, गोल्ड मेडल जीत रचा दिया इतिहास, जानें….

सुपर मॉम का जलवा अक्सर ही खेल दी दुनिया में देखने के मिलता है। बॉक्सिंग रिंग में मैरी कॉम तो टेनिस कोर्ट पर किम सेरेना विलियम्स ने अपना दमखम दिखाया है। अमेरीका की एक और सुपर मॉम ने हाफ मैराथन में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। अमेरिका की जूलिया वेब ने अपनी 10 महीने की बच्ची को स्क्रोलर में लेकर हाफ मैराथन में दौड़ लगाई और गोल्ड मेडल भी जीता।ओकलाहोमा में हुई रूट 66 हाफ मैराथन में अमेरिका की जूलिया वेब ने 1 घंटे 21 मिनट और 23 सेकेंड में दौड़ पूरी कर गोल्ड मेडल हासिल किया। इस जीत की सबसे खास बात यह रही कि जूलिया ने यह दौड़ अपनी दस महीने की बच्ची के साथ पूरी की।

उन्होंने अपनी बच्ची को स्क्रोलर पर लेकर दौड़ लगाई। जूलिया ने दौड़ लगाते हुए स्क्रोलर को धक्का देकर हाफ मैराथन पूरी करने की।जूलिया ने हाफ मैराथन में बच्ची के साथ दौड़ लगाते हुए भी पहला स्थान हासिल किया। दूसरे नंबर पर रहने वाली धाविका को जूलिया ने दो मिनट के अंतर से पीछे छोड़ा। इस हाफ मैराथन को जीतने के बाद उन्होंने अपने पति और बच्चों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। जूलिया तीन बच्चों की मां हैं, उन्होंने मां बनने के बाद भी रेस में हिस्सा लेकर और इसे जीतकर एक मिसाल पेश की है।

जूलिया की 4 और 7 साल की दो बेटियां की मां हैं।
जूलिया की जीत असाधारण रही और इस जीत के बाद अब उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो सकता है। उनका वीडियो वर्ल्ड रिकॉर्ड समिति के पास भेजा गया है। अब समिति इस वीडियो की प्रमामिकता की जांच करेगी। 12 हफ्ते में इसको लेकर फैसला कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.