Breaking NewsInternational

PM मोदी ने जेशोरेश्वरी मंदिर में की पूजा अर्चना, कहा- कोरोना से मुक्ति दिलाएं काली मां

ढाका. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दो दिनों के लिए बांग्लादेश दौरे (Bangladesh Tour) पर पहुंचे हैं. शनिवार को दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत उन्होंने जेशोरेश्वरी (PM Modi at Jeshoreshwari Temple) मंदिर से की. योशोरेश्वरी काली मंदिर को 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है, जहां पीएम मोदी ने लाल चुनरी अर्पित करने के साथ पूजा-अर्चना की.

जेशोरेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद लोगों को संदेश देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आने वाले कुछ दिनो में चैत्री नवरात्र का प्रारंभ होगा. पूर्व 51 शक्तितपीठ में से एक मां काली के चरणो में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. आज मां काली के चरणों आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभागय मिला है.’

‘कोरोना के संकट से मानवजाति को मुक्ति दिलाएं मां काली’

पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा, ‘आज मानवजाति कोरोना के कारण सकंट से गुजर रही हैं. मां से यही प्रार्थना है मानवजाति को कोरोना से जल्द से जल्द मुक्ति दिलाए.’

प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्वेभवन्तो जिस मंत्र को जिया है, वसुधैव कुटंबकम हमारी विरासत, पूरी मानव कल्याण के लिये प्रार्थना करते हैं. पूरे देश के कल्याण मानवजात की कल्याण की प्रार्थना करता हूं.

पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा, ‘मां काली का मेला लगता है, जिसमें सीमा पार से लोग आते हैं. यहां मल्टिपरपस कम्युनिटी हाल की आवश्यकता है. कोई कालीपूजा के समय आये तो उनके उपयोग में आये. यहां के समाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक प्रोग्राम, आपदा, साइक्लोन के समय हर किसी के शेल्टर का स्थान बने. इस हेतु से भारत सरकार यहां ये कल्याण कार्य करेगी.’

पीएम मोदी के तय कार्यक्रम के मुताबिक, वे ओराकंडी मंदिर भी जाएंगे. इसके बाद पीएम राष्ट्रपिता बागाबंधु शेख मुजिबुर रहमान के स्मारक पर भी पहुंचेंगे. पीएम मोदी के आगमन को लेकर मंदिर भव्य तरीके से सजाया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी आज हवाई यात्रा के जरिए ईश्वरीपुर गांव पुहंचे और जेशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा करे रहे हैं. खास बात है कि ये भारत और पड़ोसी देशों में फैले 51 शक्ती पीठों में से एक है. इसके बाद वे गोपालगंज जिले के तुंगीपारा स्थित शेख मुजीबुर रहमान के स्मारक पर जाएंगे. खुद पीएम ने इस बात की जानकारी दी थी के वे ओराकंडी में मतुआ समुदाय से मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं.

मंदिर यात्रा के बाद पीएम मोदी अपनी समकक्ष शेख हसीना से चर्चा करेंगे. संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान दोनों देशों के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग्स पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं. इसके बाद वे बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद से मिलेंगे.

बांग्लादेश रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया था कि वे जेशोरेश्वरी काली मंदिर में मां काली की पूजा को लेकर उत्साहित हैं. वहीं, ओराकंडी में हिंदू मतुआ समुदाय का पवित्र स्थल मौजूद है. यहां बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल के लोग रहते हैं. गुरुवार को पीएम मोदी ने कहा था ‘मैं खासतौर से ओराकंडी में मतुआ समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात को लेकर उत्सुक हूं. जहां श्री श्री हरीचंद्र ठाकुर जी ने पवित्र संदेश दिया था.’

विदेश मंत्री ने की थी तारीफ
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बांग्लादेशी विदेश मंत्री मोमीन ने कहा, ‘पीएम मोदी ने हमें भरोसा दिया था कि अगर भारत वैक्सीन विकसित करता है, तो बांग्लादेश को भी उसी समय पर टीका मिलेगा. उन्होंने अपना वादा याद रखा.’ विदेश मंत्री ने कहा, ‘उन्होंने लोगों के दिल और दिमाग को जीता है.’ मोमीन ने कहा, ‘भारत ने तोहफे के रूप में 20 लाख वैक्सीन मुहैया कराई थी और पीएम मोदी ने गिफ्ट के तौर पर बांग्लादेश के 50 साल पूरे होने और हमारे राष्ट्रपिता की 100वीं जयंती पर 1 लाख 20 हजार वैक्सीन दे रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.