Repoted by Deepak.
स्प्रिट व शराब धंधेबाजों से डील करने वाले गिरफ्तार दारोगा अवनी भूषणपर कारवाई की गई है। मुजफ्फरपुर के गायघाट इलाके से दबोचे गए दोनों अन्य चार संदिग्धों से हो रही पूछताछ वाट्सएप चैटिंग के माध्यम से करता था शराब की डील जेल भेजने की कवायद सीतामढ़ी जिले में पदस्थापना के दौरान करीब दो साल पहले दारोगा अवनि भूषण को शराब मामले में बर्खास्त किया गया था। इनसे पूछताछ कर सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार बर्खास्त दारोगा अवनि भूषण लहेरियासराय के उर्दू बाजार और अनिल पांडेय मीनापुर का रहने वाला है। सीतामढ़ी जिले में पदस्थापना के दौरान करीब दो साल पहले दारोगा अवनि भूषण को शराब मामले में बर्खास्त किया गया था। एसएसपी जयंत कांत ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। कहा कि शराब धंधेबाजों से इनदोनों के संबंध होने के ठोस साक्ष्य मिले हैं।
डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब व स्प्रिट की डील करने कटरा में पहुंचे हैं। टीम गठित कर छापेमारी की गई । वहां से बर्खास्त दारोगा समेत छह को हिरासत में लिया गया। अन्य चार से पूछताछ की जा रही है। इनके खिलाफ अभी शराब धंधे में संलिप्त होने का साक्ष्य नहीं मिला है, जबकि बर्खास्त दारोगा और अनिल के मोबाइल से कई अहम सुराग मिले हैं। कई शराब धंधेबाजों के मोबाइल नंबर की जानकारी मिली है। वाट्सएप चैटिंग के माध्यम से शराब संबंधित डील की जानकारी मिली है। इनसे पूछताछ कर निशानदेही पर टीम कार्रवाई कर रही है। पूर्वी इलाके के अन्य शराब धंधेबाजों के ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि इनके पास से शराब बरामद नहीं हुई है, लेकिन शराब धंधेबाजों से संपर्क के साक्ष्य मिले हैं। बता दें कि हाल में करजा थाना में तैनात प्रशिक्षु दारोगा बीके यादव को कच्ची पक्की से विशेष टीम ने स्प्रिट धंधेबाजों से डील करते गिरफ्तार किया था। उसके साथ दो अन्य की गिरफ्तारी हुई थी । सभी को जेल भेजा गया था। दारोगा को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है ।पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गायघाट, बेनीबाद, कटरा पुलिस के साथ स्पेशल टीम ने कारवाई की हैं ।









Leave a Reply