BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : होली की खुशियों पर महंगाई की मा’र पड़ रही भारी

मुजफ्फरपुर : होली की खुशियों पर महंगाई की मार भारी पड़ रही है। इन दिनों दलहन की कीमतों में आई तेजी पर्व का मजा किरकिरा कर रही है। विभिन्न सामग्री के दाम में पांच से 10 फीसद की वृद्धि हुई है। सरसों तेल के साथ रिफाइंड ऑयल के दाम भी परस्पर बढ़ रहे हैं।

होली में किराना आइटम से लेकर रंग-अबीर तक के दामों में एकरूपता नहीं है। शहर में गोला का भाव अलग और अन्य इलाकों में कुछ अलग तरीके से बिक्री की जा रही है। गोला स्थित बजरंग ट्रेडर्स थोक विक्रेता केदार गुप्ता ने बताया कि इस बार दलहन की खेती कम होने से सभी दालों के दाम बढ़ गए हैं। क्विंटल पर 100 से 500 रुपये की बढ़ोतरी दलहन पर हुई है।

राकेश मसाला के राकेश कुमार ने बताया कि इस बार रंग-गुलाल एवं अबीर के दाम यथावत हैं। कोरोना काल के दौरान केमिकल के दाम 20 फीसद बढ़ गए, फिर भी पिछले साल के दर पर ही बिक्री की जा रही है। जनवरी से मार्च तक तेल के दाम

जनवरी फरवरी मार्च सरसों तेल 120 रु.प्रति लीटर 130 रु. 145 रु. रिफाइन 125 रु.प्रति लीटर 135 रु. 145 रु.प्रति लीटर मैदा 24 रु. प्रति किलो 24 रु. प्रति किलो 26रु. प्रति किलो चीनी 37रु. प्रति किलो 38रु. प्रति किलो 50रु. प्रति किलो दलहन

चना दाल 60 रुपये प्रति किलो

चला दाल 70 रुपये प्रति किलो

मसूर दाल 70 रुपये प्रति किलो

अरहर दाल 110 से120 रुपये प्रति किलो

उड़द दाल 120 रुपये प्रति किलो

मूंग दाल 110 से 120 रुपये प्रति किलो

जीरा 280 रुपये प्रति किलो

गोल मिर्च 600 रुपये प्रति किलो रंग

20 रुपये प्रति पैकेट

गुलाल 10 से 30 रुपये प्रति सौ ग्राम

साधारण गुलाल 10 से 15 रुपये प्रति सौ ग्राम

सुगंधित गुलाल 20 से 30 रुपये प्रति सौ ग्राम

सामान्य अबीर 20 से 25 रुपये प्रति किलो

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.